समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर शिक्षा एवं चिकित्सा फ्री करने की मांग रखी
BOL PANIPAT : शनिवार को समाज सेवा संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर भारत में शिक्षा और चिकित्सा फ्री करने की मांग रखी में शिक्षा एवं चिकित्सा फ्री किया जाए जितनी स्कीम सरकार दे रही है चाहे वो सब बन्द कर दी जाए विदेशों की तर्ज पर जरूरत है शिक्षा और चिकित्सा फ्री करने की गरीब हो या अमीर इंसान का सबसे ज्यादा पैसा शिक्षा और चिकित्सा में खर्च होता है प्राइवेट स्कूल वालों के हर वर्ष फीस बढ़ती है ट्रांसपोर्ट फीस बढ़ती है और स्कूल से ही कापी किताब लेने का प्रेशर होता स्कूलों के मन मर्जी के रेट होते हैं जिससे कुछ बच्चे तो पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो जाते हैं इंसान पूरी जिन्दगी कमाता है और अगर एक बीमारी लग जाए तो सड़क पर आ जाता है क्योंकि प्राइवेट हॉस्पिटल वालों के बिल इतने बनते हैं और अगर इन्सान मर भी जाए तो बिल चुकाने पड़ते है तब डैड बॉडी मिलती है इंसान न टैक्स से मरता है न महंगाई से मरता है मरता है तो शिर्फ बीमारी से शिक्षा इतनी महंगी है इन्सान पहले बच्चो को पढ़ाने में कर्जदार हो जाता है जब तक बच्चों की पढ़ाई पूरी होती है घर में कोई बीमारी लग जाती है तो तो चिकित्सा इतनी महंगी है इन्सान सड़क पर ही आ जाता है श्रीमान जी से प्रार्थना है कोई ऐसी स्कीम बनाई जाए एजुकेशन और हेल्थ पर सबका बराबर अधिकार हो और कोई बिना पैसे की वजह से कोई बीमारी से परेशान हो और सबके बच्चे बिना किसी भेद भाव के अपनी पढ़ाई पूरी कर सके चिकित्सा में सभी टेस्ट फ्री होने चाहिए आपकी अति कृपा होगी

Comments