Sunday, August 30, 2026
Newspaper and Magzine


256 मरीजों ने फ्री मेडिकल कैंप में करवाई जांच. 

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at November 19, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : जैन स्थानक नजदीक रेलवे रोड स्टेशन अग्रवाल मंडी पानीपत हरियाणा में  जैन समाज के द्वारा दिव्यांग कृत्रिम अंग सहायता शिविर लगाया  लगाया गया. यह शिविर  रविवार सुबह 10:00 बजे से शाम 3:00 बजे तक चला।  एक्सीडेंट के कारण किसी बीमारी के कारण या अन्य किसी कारण से हाथ पैर आदि का हिस्सा कट गया हो ऐसे जरूरतमंद व्यक्तियों को आज एक्सपर्ट चिकित्सकों के द्वारा उनके अंगों का नाप लेकर कृत्रिम अंग बनाये गए व   दिव्यांग  व्यक्तियों को कृत्रिम अंग वितरित करने  का कार्य  किया गया
 फ्री मेडिकल कैंप के दौरान विशेषज्ञों द्वारा  आंख, दांत, शुगर, ब्लड प्रेशर एवं अन्य बीमारियों का चेकअप किया गया मरीजों को मुफ्त चश्में, दवा व उपचार उपलब्ध करवाया गया. रीड की हड्डी एवं घुटनों के दर्द आदि की समस्या के लिए भी स्पेशल डॉक्टर साइमन थॉमस  ने भी ओपीडी में आये की  निशुल्क जांच की।  उनके पास ओपीडी के लगभग 256 मरीजों ने पहुंचकर सेवाओं का लाभ लिया। पानीपत के प्रसिद्ध सामाजिक संस्था के बेहद महत्वपूर्ण व्यक्ति जन सेवा दल से चमन गुलाटी भी शिविर में मौजूद रहे 

Comments