Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 23, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग द्वारा बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए एक डिजिटल प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में सृजनात्मक और तकनीकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था। प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रेजेंटेशन के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और सोशल मीडिया के उद्देश्य व फायदे बताए। विद्यार्थियों ने अपनी कल्पना शक्ति और संचार कौशल से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि प्रेजेंटेशन अपने विचारों और भावनाओं को व्यक्त करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस तरह की प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की समग्र प्रतिभा के विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां विद्यार्थियों को सृजनशील और विकासशील बनाती हैं और शैक्षिक गुणो के साथ-साथ तकनीकी मूल्यों को भी सुदृढ़ करती हैं। इस प्रतियोगिता का संचालन और आयोजन क्लास मेंटर श्रीमती रूबी बक्शी द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का उत्साह वास्तव में सराहनीय है और यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं की घोषणा की गई , जिनमें प्रथम स्थान संस्कृति ने , द्वितीय स्थान महेश एवं विनस ने और तृतीय स्थान वेदांत और विधि ने तथा सांत्वना पुरस्कार तमन्ना ने प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया गया ।

Comments


Leave a Reply