बी.ए.अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : आई. बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी. ए. अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उप-प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक व अन्य सभी आदरणीय प्राध्यापकों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक ओर जहाँ हमें अपने प्रिय विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर गर्व है, वहीं दूसरी ओर उनसे बिछड़ने का दुःख भी है। उन्होंने कहा: “जीवन में अनेक चुनौतियाँ आएँगी, लेकिन हमें विश्वास है कि आप अपने ज्ञान, आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर हर कठिनाई को पार करेंगे। मैं आप सभी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। आप सफलता के शिखर पर पहुँचें और अपने परिवार, समाज एवं देश का नाम रोशन करें।”
उपप्राचार्या व विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा ने कहा कि जीवन में आगे बढ़ते हुए कभी भी सीखना बंद मत कीजिए। असफलताएँ भी सफलता की सीढ़ी होती हैं, इसलिए उनसे घबराएं नहीं, बल्कि उनसे सीखकर आगे बढ़ें। इस संस्थान के द्वार आपके लिए हमेशा खुले रहेंगे। जब भी आपको मार्गदर्शन की आवश्यकता हो, हम सभी आपके साथ हैं।
आयोजन में विद्यार्थियों ने रैंप वॉक, नृत्य, गायन, क्विज,फन गेम्स जैसी आकर्षक प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया। आयोजन में बी.ए. अंतिम वर्ष से नितिन को ‘मिस्टर फेयरवेल’, सुहिल को ‘मिस्टर पर्सनालिटी’ और साहिबा को ‘मिस फेयरवेल’, पूनम को ‘मिस ऑलराउंडर’ का खिताब मिला।
इस दौरान विजेताओं को सम्मानित किया गया। डॉ. शर्मिला यादव ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह में डॉ. किरण मदान, डॉ. नीलम, डॉ. सीमा, डॉ. अपर्णा, डॉ. सुनीता रानी, सहायक प्रो. कनक, सहायक प्रो. माधवी, डॉ. निधि, डॉ. जोगेश, डॉ. प्रवीन, डॉ. निर्मला, सहायक प्रो. डॉ. भगवंत कौर, खुशबू, डॉ. नेहा पुनिया, डॉ. नरवीर, सहायक प्रो. संगीता आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे।

Comments