Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


गांव खोतपुरा में स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकाली गई।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 7, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी.टी. रोड स्थित आज आई.बी. पी.जी. महाविद्यालय में एन.एस.एस. यूनिट द्वारा खोतपुरा गांव में सात दिवसीय स्पेशल कैंप का दूसरा दिन का आयोजन किया गया । प्रातः कालीन सत्र में सभी स्वयं सेवकों को योगा और मेडिटेशन करवाया गया । उसके बाद स्वयं सेवकों से सफाई अभियान शुरू करवाया । उसके पश्चात गांव खोतपुरा में “आत्मनिर्भर भारत स्वस्थ भारत और विकसित भारत” पर पूरे गांव में स्वयंसेवकों द्वारा रैली निकाली गई। रैली के पश्चात प्रत्येक स्वयंसेवक ने गांव के हर घर में जाकर कम से कम पांच लोगों को नशा मुक्ति के बारे में जागरूक किया। गांव के पूर्व सरपंच विनोद संधू द्वारा यह भी कहा कि आज के युवा को किसी भी तरह का नशा नहीं करना चाहिए क्योंकि नशा जो हमारे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे समाज को बिगाड़ देता है। दोपहर के समय में स्वंयसेवको ने वहीं गांव खोतपुरा में मदिंर के भंडारे में लगंर सेवा भी की। सायंकालीन सत्र में ग्रीनमैन प्रो. दलजीत द्वारा स्वयं सेवकों को पर्यावरण के बारे में अवगत करवाया गया । उन्होंने विद्यार्थियों को यह भी बताया कि अगर हम सब किसी भी अच्छे काम को करने की ठान ले तो हमें कोई भी नहीं रोक सकता । हम सबको अपने जन्मदिन के अवसर पर कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। एनएसएस अधिकारी डॉ जोगेश ने बताया कि हमें भारत के बच्चों को हिंसा से दुर्व्यवहार और शोषण से बचाना चाहिए । भारत में नशे को रोकने के लिए अनेक कानून बनने चाहिए । डॉ नरवीर के द्वारा स्वयंसेवकों को बैडमिंटन खेलकूद प्रतियोगिता करवाई । उन्होंने यह बताया कि खेलकूद आज के समय में सभी के लिए बहुत जरूरी है जिससे उनका शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है ।

Comments