Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


महादेव सेवा दल की ओर से “हाली अपना स्कूल” में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at May 8, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : महादेव सेवा दल की ओर से समाज सेवा की अनूठी मिसाल पेश करते हुए राजू एवं नीतू ग्रोवर की वैवाहिक वर्षगांठ के शुभ अवसर पर “हाली अपना स्कूल” में जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों को प्रोत्साहित करना ही समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। राजू और नीतू ग्रोवर ने अपनी शादी की सालगिरह को सेवा कार्य के रूप में मनाकर समाज को प्रेरणादायक संदेश दिया।

इस अवसर पर महादेव सेवा दल के सदस्य चंद्रभान वसूजा , पवन बेदी , मास्टर लखन, अशोक कालड़ा , मोंटी सहगल , विजय मिगलानी एवं महेन्द्र तेहरी विशेष रूप से मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक रहने और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

स्कूल की प्रिंसिपल पूजा सैनी ने बताया कि महादेव सेवा दल पिछले एक वर्ष से समय-समय पर स्कूल में आकर बच्चों की सहायता एवं विभिन्न जरूरतों को पूरा करने में सहयोग करता आ रहा है। उन्होंने संस्था के इस सेवा भाव की सराहना करते हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

महादेव सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि संस्था समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता एवं सामाजिक कार्य करती रहती है।

अंत में विद्यालय प्रबंधन एवं बच्चों ने महादेव सेवा दल, राजू और नीतू ग्रोवर का धन्यवाद किया।

Comments


Leave a Reply