Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 9, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : 9 मई 1945 का दिन मानव इतिहास में एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ है, जब सोवियत संघ की लाल सेना ने बर्लिन में जर्मन के नाजी हिटलर को घुटने टेकने पर मजबूर किया और फांसीवाद पर ऐतिहासिक विजय हासिल की। ये उदगार सी पी आई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, हरियाणा राज्य कार्यकारिणी के सदस्य कामरेड राम रतन एडवोकेट, जिला सचिव भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी पवन सैनी एडवोकेट ने स्थानीय भगत सिंह स्मारक के स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीका राम सखुन हाल में द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए व्यक्त किए।

विजय दिवस की 81 वीं वर्षगांठ पर आयोजित सभा की अध्यक्षता कामरेड दरियाव सिंह कश्यप, सुरत सिंह देशवाल एडवोकेट ने की और संचालन पार्टी के जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी ने किया। कामरेड राम रतन ने कहा कि 1939 से 1945 तक चले दूसरे विश्व युद्ध में लगभग 5 करोड़ लोग मारे गए जिनमें से अढ़ाई करोड़ से ज्यादा सोवियत संघ के सैनिक व आम नागरिक शहीद हुए।
कामरेड पवन कुमार सैनी ने कहा कि 8 मई 1945 की देर रात जर्मन सेना के प्रमुख अल्फ्रेड जोडल ने आत्मसमर्पण के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए जिसे अधिकारिक तौर पर 9 मई की सुबह विजय दिवस के रुप में घोषित किया गया।कामरेड दरियाव सिंह कश्यप
ने कहा कि आज फिर दक्षिणपंथी एवं साम्राज्यवादी ताकतें दुनिया को तीसरे विश्व युद्ध की ओर धकेल रही हैं। उन्होंने शांतिकामी ताकतों को एकजुट होकर शांति के लिए और युद्ध के खिलाफ आंदोलन तेज करने की अपील की।इस अवसर पर कामरेड सूरत सिंह देशवाल एडवोकेट, गुरप्रीत, ओम सिंह, संजय कुमार, महावीर सिंह, रघुबीर सिंह, दुर्गा दास, सेवा सिंह, यादव,कृष्ण लाल, परवीन, कृष्ण गिरी,रोशन लाल, भूपेन्द्रकश्यप ,नवलकिशोर, जितेश, सुशील,भानुप्रतापसिंह, , आदि उपस्थित रहे।

Comments