Wednesday, May 13, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 13, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। इस वर्ष कुल 75 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 9 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए तथा 24 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। समग्र परिणाम अत्यंत सराहनीय एवं प्रेरणादायक रहा।

विद्यालय के बारहवीं के विद्यार्थियों में Humanities की छात्रा तनिशा 94.6%  अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया Commerce  के आदित्य गोयल ने 93.4% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थानHumanities की छात्रा युक्ति 93.2 % अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन में English  में 94, Hindi में 93, Mathematics में 84, Physics में 87, Chemistry  92, Accounts में 95, Business Study  में 99, Economics में 90, Political Science में 99, History में 95 Physical Education में 95, Music  में 100 अंक, Painting में 99, I.P  में  95 अंक प्राप्त किए गए, जो विद्यार्थियों की मेहनत एवं शिक्षकों के समर्पण को दर्शाता है।

विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी,  प्रधानाचार्य अमिता चोपड़ा ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने शिक्षकों एवं अभिभावकों के निरंतर सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयास का परिणाम है।  

Comments


Leave a Reply