सत्र 2026-27 प्रवेश प्रक्रिया के संदर्भ में वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग की उपलब्धियां विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत
BOL PANIPAT : कॉलेज के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग ने गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु अनेक शैक्षणिक, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास गतिविधियों का सफल आयोजन किया। विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों ने विद्यार्थियों को केवल अकादमिक ज्ञान ही नहीं बल्कि व्यवहारिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता, उद्यमिता कौशल तथा आत्मविश्वास प्रदान करने का कार्य किया। इसी क्रम में अब सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा विभाग विद्यार्थियों को आधुनिक एवं रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि कॉलेज का वाणिज्य एवं प्रबंधन विभाग विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ रोजगारपरक एवं कौशल आधारित प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे सत्र 2026-27 में कॉलेज में प्रवेश लेकर अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखें।
विभागाध्यक्ष डॉ. सुनीत शर्मा ने कहा कि विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करना है। उन्होंने बताया कि विभाग में नियमित रूप से सेमिनार, विशेषज्ञ व्याख्यान, औद्योगिक भ्रमण, प्रतियोगिताएं एवं कौशल विकास गतिविधियां आयोजित की जाती हैं ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने विद्यार्थियों को नए सत्र में अधिक से अधिक संख्या में प्रवेश लेकर उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
विभाग द्वारा आयोजित “Export Awareness Programme” में विद्यार्थियों को निर्यात व्यापार एवं वैश्विक बाजार की जानकारी दी गई, जिससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय व्यापार के अवसरों को समझने का मौका मिला। “World Entrepreneurship Fortnight” के अंतर्गत स्लोगन राइटिंग, पोस्टर मेकिंग तथा आइडिया प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने अपने नवाचार एवं रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभाग ने एलोक्यूशन प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, नेल आर्ट प्रतियोगिता, हैंड पेंटिंग एवं कोलाज जैसी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित किया।
इसके अतिरिक्त विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय Financial Education Session में विद्यार्थियों को बैंकिंग, निवेश, बचत तथा वित्तीय प्रबंधन की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। “Youth Wellness Programme” तथा Skin & Hair विषय पर Expert Talk के माध्यम से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य एवं व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दिया गया। MOOCs पर आयोजित विशेषज्ञ व्याख्यान ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा एवं डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म्स के प्रति जागरूक किया।
विभाग द्वारा आयोजित Yakult, Sonipat के Industrial Visit ने विद्यार्थियों को उद्योगों के कार्य संचालन को नजदीक से समझने का अवसर प्रदान किया। वहीं National Level Article Writing Competition में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर कॉलेज का नाम गौरवान्वित किया।
कॉलेज प्रशासन ने बताया कि नए सत्र में विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाएं, अनुभवी प्राध्यापक, सेमिनार, इंडस्ट्रियल विजिट, स्किल डेवलपमेंट गतिविधियां तथा करियर मार्गदर्शन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिससे विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अपने करियर को नई दिशा दे सकें।

Comments