चोरी की बाइक सहित यवक गिरफ्तार. नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई.
BOL PANIPAT , 13 मई : थाना औदयोगिक सेक्टर 29 पुलिस ने सिवाह से शुगर मील की तरफ जाने वाले रास्ते पर एक युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान डाहर निवासी सोमबीर उर्फ सुक्खा के रूप में हुई है।

थाना औदयोगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को मंगलवार दिन में गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक प्लेटिना बाइक पर सवार होकर में सिवाह के शुगर मील की और जाने वाले रास्ते पर घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में युवक ने अपनी पहचान सोमबीर उर्फ सुक्खा पुत्र राजबीर निवासी डाहर के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने बाइक 10 मई को सिवाह में मैक्स जिम के सामने से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में जितेंद्र पुत्र रमेश निवासी वजीरपुर टिटाना की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
आरोपी सोमबीर उर्फ सुक्खा का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ हत्या, आर्म्स एक्ट व चोरी के तीन मामले दर्ज है। आरोपी मामलों में बीते जनवरी माह में जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments