पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश को सेल्समैन ने किया नाकाम. बदमाश भागे. बदमाशों की लोडेड रिवाल्वर भी छीनी.
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने बहादुरी की सराहना करते हुए दोनों सेल्समैन को किया सम्मानित
BOL PANIPAT , 14 मई: पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने पेट्रोल पंप पर लूट की कोशिश को नाकाम करने वाले दोनों सेल्समैन को वीरवार को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानित किया। और दोनों की इस बहादुरी की खुले मन से सराहना करते हुए हौसला अफजाई की। इस दौरान एसपी रीडर सब इंस्पेक्टर सुभाष, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष व पीआरओ अनिल कुमार भी मौजूद रहे।
पुलिस अधीक्षक श्री भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि सीआईए की तीनों टीमें आरोपियों की पहचान करने व धरपकड़ में जुटी है। आरोपी जल्द पुलिस की पकड़ में होगे।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 क्षेत्र के अंतर्गत सिवाह के नजदीक रोहतक गोहाना बाईपास मोड़ पर स्थित पेट्रोल पंप पर वीरवार अल सुबह करीब 4:30 बजे दो युवक बगैर नंबर प्लेट लगी एक एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर पहुंचे। एक युवक बाइक से नीचे उतरा और सेल्समैन पर पिस्तौल तान दी। कैश निकालकर देने की धमकी दी। सेल्समैन ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्तौल पर हाथ मार दिया। दोनों के बीच हाथापाई हुई और बदमाश से पिस्तौल छीन ली। शोर सुनकर साथी सेल्समैन दोड़कर आया तो दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। डॉयल 112 पर सूचना मिलते ही पुलिस की डॉयल 112, थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस और सीआईए वन की टीम तुरंत मौके पर पहुंची । कंट्रोल रूम से वीटी करवा पूरे जिले में नाकाबंदी शुरू कर दी गई थी। आरोपियों से छीनी रिवाल्वर को खोलकर जांच की तो 3 जिंदा रौंद मिले। पुलिस ने रिवाल्वर को कब्जा पुलिस में लेकर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में सेल्समैन नागेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।
थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में गोंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले नागेश ने बताया कि वह करीब 2 साल से सिवाह के नजदीक रोहतक गोहाना बाईपास मोड़ पर स्थित एमएम इंटर प्राइजेज पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करता है। पंप पर उसके साथ दिल्ली निवासी अरूण भी सेल्समैन काम करता है। 13/14 मई की रात वे दोनों नाइट ड्यूटी पर थे। अल सुबह करीब 4:30 बजे दो लड़के एक बगैर नंबर प्लेट लगी एचएफ डिलक्स बाइक पर सवार होकर पंप पर आए। उनमे से एक लड़के ने उसको अपनी तरफ आने का इशारा किया। उसने आने से मना किया तो दोनों लड़के गाली गलौच करने लगे। उनमें से एक लड़का बाइक से उतर कर आया और उसके सिर पर पिस्तौल स्टाकर कैश निकालकर देने की धमकी दी। दूसरा लड़का बाइक पर ही बैठा रहा। कैश ना देने पर युवक ने गोली मारने की धमकी दी। उसने हिम्मत कर पिस्तौल को हाथ मारकर हटा दिया। दोनों में हाथापाई हो गई । उसने युवक के हाथ से पिस्तौल छीन ली। शौर सुनकर साथी सेल्समैन अरूण दोड़कर आया तो रिवाल्वर छोड़कर दोनों आरोपी बाइक पर बैठकर फरार हो गए। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में नागेश की शिकायत पर बीएनएस की धारा 35, 62, 309(4) व आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी।

Comments