Tuesday, May 19, 2026
Newspaper and Magzine


सोना ना खरीदने के प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान के प्रति भाजपा प्रदेश माहमंत्री डा अर्चना गुप्ता नें किया महिलाओ को जागृत।

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 19, 2026 Tags: , , ,

– प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान सोना ना खरीदने, खाद्य तेल, विदेश यात्रा ना करने तथा पेट्रोलियम पदार्थों की मितव्यताता पर अमल ही देश भक्ति हैं – डा अर्चना गुप्ता।

BOL PANIPAT : समालखा 19 मई : आज देश को पेट्रोलियम की पदार्थो बचत तथा सोना नें खरीदने जैसे संकल्पओ की महती आवश्यकता हैं। ये मेरे भारत की विशेषता रहीं हैं जब जब देश किसी भी संकट या आपात मे आता हैं तब पूरा देश एक जुट होगा संकट का सामना करता हैं. आज भी विश्व व्यापी घटनाक्रमों के कारण देश के विदेशी मुद्रा भण्डारण पर दबाव हैं इस दबाव से देश को बहार निकालने के लिए हमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वानो पर अमल करना होगा. ये शब्द भाजपा प्रदेश महामंत्री डा अर्चना गुप्ता नें महिलाओं की एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहे.
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की प्रधानमंत्री का आह्वान की एक वर्ष तक सोना ना खरीदो इसमें महिलाए ही सबसे बड़ी भूमिका निभा सकती हैं. डा अर्चना गुप्ता नें कहा सभी बहने संकल्प ले की हम एक वर्ष तक किसी भी रूप सोना नहीं खरीदेगी. डा अर्चना गुप्ता महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा की ये तो सोना ना खरीदने की मामूली बात हैं महिलाओं नें तो देश के लिए अपने गहने भी दान दे दिए थे.
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा आह्वान हैं की खाद्य तेलों मे 10 फीसद तक की कमी करनी हैं ये हम बहने ही कर सकती हैं रसोई पर हमारा ही अधिकार होता हैं हम खाद्य तेलों मे कमी करें. डा अर्चना गुप्ता नें महिलाओ को समझाया की वे स्वयं एक डा हैं यदि आप खाद्य तेलों का उपयोग कम करना शुरू करोगी तो देश सेवा के साथ साथ आप अपने परिवार को भी अधिक स्वस्थ रख पाओगी. डा अर्चना गुप्ता नें कहा की हमें एक वर्ष तक अपनी विदेश यात्रा भी टालनी चाहिए इस से भी विदेशी मुद्रा बचत होंगी. यदि आप पर्यटन के लिए जाना चाहती भी हो तो अपने ही देश के पर्यटन स्थलों पर जाओ।
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की हमें राष्ट्र हित मे पेट्रोलियम पदार्थो की मितव्यताता पर जोर देना चाहिए. इसके लिया हम कार शेयरिंग या सावर्जनिक परिवहन का उपयोग करना चाहिए। हमें इलेक्ट्रट्रिक वाहनों पर जोर देना चाहिए। डा अर्चना गुप्ता महिलाओं को प्रेरित करते हुए कहा की बहनो को एलपीजी की जगह इंडक्शन चुहूले का प्रयोग करना चाहिए।
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की प्रधानमंत्री मोदी के इन आह्वानों का पालन कर हम देश के विदेशी मुद्रा भण्डार को मजबूत कर सकते हैं। डा अर्चना नें कहा की जब हमारा विदेशी मुद्रा भण्डार मजबूत होगा तो राष्ट्र मजबूत होगा देश शक्तिशाली होगा तथा देश स्वाभिमान बढ़ेगा.
डा अर्चना गुप्ता नें कहा की आज सबसे बड़ी देश भक्ति केवल प्रधानमंत्री के इन आह्वानों को अपनाने की हैं.
इस सभा मे विशेष रूप से मौजूद किसान भाईओ को इंगित करते हुए डा अर्चना गुप्ता नें कहा की किसान भाई फ़सल चक्र अपनाये। दाल व तिलहन की फसले उगाये क्योंकि इनके खरीदने मे भी बड़ी मात्रा मे विदेशी मुद्रा खर्च होती है. उन्होंने किसान भाईओं को उर्वरक का उपयोग कम करने की अपील की साथ कमपोस्ट के उपयोग के प्रति भी प्रेरित किया।
डा अर्चना गुप्ता नें कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा की कांग्रेस इस मुद्दे को भी राजनीति मे घसीटने जैसा घटिया काम कर रहें हैं. इस संकट की घड़ी मे उसे देश के साथ खड़ा होना चाहिए था उल्टा वो इसके विरोध पर उतारू है.
डा अर्चना नें याद दिलाया की इंदिरा गांधी नें भी अपने कार्यकाल मे सोना ना खरीदने की अपील की थी तथा लाल बहादुर शास्त्री नें एक वक्त के उपवास का आह्वान किया.
डा अर्चना गुप्ता कहा की कांग्रेसी चाहे कुछ भी कहे देश मोदी के साथ चलता हैं.
जब प्रधानमंत्री मोदी नें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का आह्वान किया तो सेक्स रेसो बढ़ गया था. जब प्रधानमंत्री मोदी नें एलपीजी पर सब्सिडी छोड़ने की बात कही करोड़ों लोगों नें स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ दी थी तथा जब प्रधानमंत्री मोदी नें स्वछता का आह्वान किया था मानो पुरे देश नें झाडू उठा ली थी.
देश अब फिर मोदी के साथ चलेगा ओर इन आह्वानो को पूर्णतया आत्मसात करेगा।
डा अर्चना गुप्ता नें हाथ उठवाकर महिलाओ को प्रधानमंत्री मोदी के आह्वानो अपनाने का संकल्प भी करवाया। इस मोके पर जिला परिषद चेयरमैन ज्योति शर्मा, नगर पालिका चेयरमैन अशोक कुछल, वाईस चेयरमैन शिक्षा शर्मा, किसान मोर्चाजिला अध्यक्ष सुभाष कुहाड, मंडल अध्यक्ष रेखा गोयल रेनू धीमान, सुन्दर छोकर,वीरेंद निटू, दिलबाग, सुमित रावल तथा प्रेम सरपंच मुख्य रूप से मौजूद रहें.

Comments


Leave a Reply