Friday, May 22, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्सदनीय एकल गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 22, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी.(एल) पब्लिक स्कूल, पानीपत में अंतर्सदनीय एकल गीत प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन  विद्यालय परिसर में देशभक्ति एवं लोकगीत विषय पर किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का मूल्यांकन आदरणीय निर्णायक मंडल अध्यापिका रमा एवं अध्यापिका  सुनीता मुंजाल द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतिभागियों के स्वर, प्रस्तुति शैली, भाव अभिव्यक्ति एवं मंच संचालन के आधार पर परिणाम घोषित किए।

इस प्रतियोगिता में तीन वर्ग बनाए गए।

प्रथम वर्ग-कक्षा तीसरी से पॉचवीं,                

विषय- भावनात्मक गीत

द्वितीय वर्ग-कक्षा छठी से आठवीं,               

विषय- देशभक्ति गीत

तृतीय वर्ग– कक्षा नौवीं से बारहवीं  का रहा।

विषय- 90 दशक के गीत

आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल, पानीपत के स्कूल प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा एवं उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

‘एकल गीत प्रतियोगिता  का परिणाम इस प्रकार रहा।

प्रथम वर्ग ( III से V ) में प्रथम- दृश्‍या नेहरू सदन, द्वितीय -आराध्या सुभाष सदन       

द्वितीय वर्ग (VI सेVIII)में प्रथम-आन्‍या टैगोर सदन,द्वितीय -गरिमा गांधी सदन, चयन सुभाष सदन

तृतीय वर्ग (IX सेXII) में प्रथम-प्रियांशी गांधी सदन, द्वितीय -गनिका नेहरू सदन आयांश टैगोर सदन

सर्वश्रेष्ठ सदन टैगोर सदन रहा।                

प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सांस्कृतिक जुड़ाव एवं देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करती हैं। अंत में विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

मंच संचालन अध्यापिका महक तथा बारहवीं की छात्राएँ सिमरप्रीत और ख्वाहिश ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। 

Comments


Leave a Reply