Monday, June 15, 2026
Newspaper and Magzine


साहित्यिक सप्ताह के पांचवें दिन ‘Inspiring Echoes of Feminism’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 10, 2026 Tags: , , , , ,

 BOL PANIPAT : आई.बी (पी.जी.)कॉलेज, पानीपत के अंग्रेजी विभाग की टैगोर समिति द्वारा साहित्यिक सप्ताह के पांचवें दिन ‘Inspiring Echoes of Feminism’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम के मार्गदर्शन में तथा गतिविधि प्रभारी सहायक प्रो. राहुल व सहायक प्रो. एकता के संयोजन में सम्पन्न हुआ।
 प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं से विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी टीमों ने अत्यधिक जोश,तत्परता और सक्रियता के साथ प्रतियोगिता में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नारीवाद पर केंद्रित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन करना या उसमें भाग लेना सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाने का एक सशक्त माध्यम बनता है ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने अपने संदेश में कहा विद्यार्थियों को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में शामिल होना चाहिए ताकि उनका समग्र विकास हो सके और वे सामाजिक मुद्दों से भी अवगत हो। प्रश्नोत्तरी प्रतिभागियों को बुनियादी परिभाषाओं से आगे बढ़कर  उदार नारीवाद जैसी विविध शाखाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित करती हैं ।
अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ नीलम ने इसके सन्दर्भ में कहा  प्रश्नोत्तरी की प्रतिस्पर्धी प्रकृति सूचना को याद रखने, एकाग्रता बढ़ाने और दबाव में तेजी से सोचने की क्षमता में सुधार करती है। दर्शकों के सामने बोलना और जवाब देना आत्म-सम्मान और सार्वजनिक बोलने के कौशल को बढ़ाने में मदद करता है । टीम आधारित प्रतियोगिताएं  एक साझा लक्ष्य की ओर काम करने वाले विभिन्न व्यक्तियों के बीचसहयोग और संचार को बढ़ावा देती हैं।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में  टीम बी : मानवी, मदीना(बीए ऑनर्स द्वितीय वर्ष) का प्रथम स्थान रहा
कॉलेज में आयोजित यह साहित्यिक सप्ताह आगे भी विभिन्न रोचक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों के साथ जारी रहेगा।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह,डॉ हिमांशी (अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष ), अंग्रेजी विभाग के प्राध्यापक डॉ. नीलम ,डॉ. निधि मल्होत्रा ,सहायक प्रो. रेखा , सहायक प्रो. राहुल,डॉ. रिशु ,सहायक प्रो. एकता ,सहायक प्रो. रोशनी  उपस्थित रहे।

Comments