Saturday, May 23, 2026
Newspaper and Magzine


रेडक्रॉस ने 150 युवाओं को दिलाई नशामुक्ति व रक्तदान की शपथ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 23, 2026 Tags: , , , ,

युवा पीढ़ी बने समाज परिवर्तन की ताकत

रेडक्रॉस ने चलाया जागरूकता अभियान

BOL PANIPAT , 23 मई। रेडक्रॉस भवन में प्राथमिक सहायता प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 150 प्रशिक्षुओं को नशे से दूर रहने और रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम उपायुक्त एवं जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रधान डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।
जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चंद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और उन्हें समाज सेवा में आगे आना चाहिए। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति को मानसिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर बना देता है। उन्होंने युवाओं से स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की।
कार्यक्रम में रक्तदान के महत्व पर भी जोर दिया गया।
युवाओं को बताया गया कि स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर जरूरतमंदों की जान बचा सकता है।
इस अवसर पर प्रवक्ता कला भारद्वाज ने कहा कि स्वस्थ युवा ही मजबूत समाज का निर्माण कर सकते हैं। कार्यक्रम में रेडक्रॉस के कर्मचारी और स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply