Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कुलदीप सिंह बांगड़ को मातृशोक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 22, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT, 20 अप्रैल। जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी कुलदीप बांगड़ की माता श्रीमती रामकली अपनी सांसारिक यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के चरणों में लीन हो गई है। विदित रहे कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी जिस कारण उन्हें कई दिन पूर्व करनाल के कल्पना चावला अस्पताल में दाखिल कराया गया जहां देर रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। दुख की इस घड़ी में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. पंकज, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत, एसडीएम मनदीप सिंह, सीटीएम टीनू पोसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने श्री बांगड़ की माता के मरणोप्रांत उन्हें श्रद्घाजंलि दी व दुख की इस घडी में परमात्मा से उनकी शांति के लिए प्रार्थना की।
सोमवार को प्रात: 11 बजे जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी  के पैतृक गांव मुबारकाबाद में उनकी माता जी का अंतिम संस्कार किया गया। जहां बड़ी संख्या में उनके परिजनों के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
गौरतलब है कि स्वर्गीय 75 वर्षीय श्रीमती रामकली का नर्म स्वभाव आगंतुको को प्रभावित करने वाला रहा है। वे एक सामाजिक महिला के रूप में जानी जाती रही है। वे विभिन्न प्रकार की बीमारियों का स्वयं उपचार करने में दक्ष थी व उन्हें विभिन्न प्रकार की देसी दवाईयों की जानकारी थी। अंतिम समय तक भी उन्होंने अपने आप को अध्यात्मिकता के साथ जोड़े रखा। पिछले कुछ समय से वे अस्वस्थ चल रही थी। उनके आकस्मिक निधन पर जिले भर के पत्रकारों ने शोक प्रकट कर उन्हें श्रद्घाजंलि दी।

Comments