मराठा युद्ध से जुड़े 6 गांवों की ऐतिहासिक धरोहर पर प्रशासन का विशेष फोकस: उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया
राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे अभियान को प्रशासन गंभीरता और तीव्रता के साथ बढ़ा रहा आगे
पांडुलिपियों के संरक्षण को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय, 230 सर्वे पूर्ण
‘ज्ञान भारतम्ï’ मिशन के तहत जिले में तेज़ी से चल रहा राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे
मुख्य सचिव ने वीसी के माध्यम से दिए निर्देश, उपायुक्त ने बताई जिले की प्रगति
BOL PANIPAT , 25 मई। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने सोमवार को प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर ‘राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे’ अभियान की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक में ज्ञान भारतम्ï मिशन के तहत प्राचीन पांडुलिपियों, ऐतिहासिक दस्तावेजों और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने मुख्य सचिव को अवगत कराया कि जिले में राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे अभियान को गंभीरता और तीव्रता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में 230 सर्वे किए जा चुके हैं, जिनमें से 31 रिकॉर्ड ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड भी किए जा चुके हैं। अभियान की प्रगति को लेकर प्रशासन द्वारा लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं ताकि कार्य में गति बनी रहे।
उपायुक्त ने बताया कि जिले के उन छह गांवों पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जहां मराठों के मध्य ऐतिहासिक लड़ाई हुई थी। इन क्षेत्रों में मौजूद ऐतिहासिक दस्तावेजों, पांडुलिपियों और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वे केवल दस्तावेजों को संकलित करने का अभियान नहीं, बल्कि हमारी ऐतिहासिक विरासत और सांस्कृतिक पहचान को सुरक्षित रखने का एक राष्ट्रीय प्रयास है। पानीपत ऐतिहासिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण जिला रहा है और यहां मौजूद प्राचीन धरोहरों को संरक्षित कर आने वाली पीढिय़ों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ इस मिशन को सफल बनाने में जुटा हुआ है।
उपायुक्त ने कहा कि ज्ञान भारतम् मिशन के माध्यम से देश की प्राचीन ज्ञान परंपरा, सांस्कृतिक इतिहास और बौद्धिक विरासत को संरक्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है। जिले के नागरिकों से भी अपील है कि यदि उनके पास किसी प्रकार की पुरानी पांडुलिपि, दस्तावेज या ऐतिहासिक सामग्री उपलब्ध है तो वे प्रशासन को इसकी जानकारी दें।
इस अवसर पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, अमित कुमार, नवदीप नैन, नगराधीश टीनू पोसवाल, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा , बीडीपीओ,शक्ति सिंह,शीतल सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Comments