Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


एनएसएस इकाई ने कराया विस्तार व्याख्यान का आयोजन.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 25, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT – सोमवार 25 मई 2026, आर्य पीजी कॉलेज की एनएसएस इकाई द्वारा मिशन लाइफ़ के अंतर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पूर्व अभियान गतिविधियों के तहत “मदर नेचर के माध्यम से अपने जीवन को संतुलित करें” विषय पर एक व्याख्यान का आयोजन किया गया। व्याख्यान में वक्ता के रूप में शाहाबाद से डॉ.कविता मेहता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा दुदेजा एवं आस्था गुप्ता ने मुख्य वक्ता का स्वागत किया।

कार्यक्रम में वक्ता रही डॉ. कविता मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि हमें प्रकृति का संरक्षण करना चाहिए, तभी प्रकृति हमारा पोषण करेगी। उन्होंने कहा कि हमें प्रकृति से प्रेम करना चाहिए तथा उसके प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे पौधे बढ़ते हैं, वैसे-वैसे हमारे जीवन में समृद्धि भी बढ़ती है।
कॉलेज प्राचार्य प्रो. डॉ. जगदीश गुप्ता ने कहा कि कॉलेज की एनएसएस इकाइयाँ प्रत्येक वर्ष वृक्षारोपण अभियान एवं प्लास्टिक तथा पॉलीथीन के उपयोग के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कॉलेज की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनीषा ढूढेजा ने बताया कि यह व्याख्यान विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिशन लाइफ़ की पूर्व अभियान गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित किया गया। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी आस्था गुप्ता ने बताया कि 15 मई से 5 जून तक पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
डॉ. पंकज चौधरी ने कहा कि वर्तमान समय में ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, जिससे प्रकृति का संतुलन बिगड़ रहा है। ऐसे कार्यक्रम प्रकृति संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सहायक सिद्ध होते हैं।

Comments


Leave a Reply