Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित: भर्ती निदेशक

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 26, 2026 Tags: , , , ,

चयनित अभ्यर्थी शीघ्र सेना भर्ती कार्यालय में करें रिपोर्ट
अभ्यर्थी सेना की आधिकारिक सूचना पर करें विश्वास, भ्रामक जानकारी से रहें सावधान

BOL PANIPAT , 26 मई। सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के भर्ती निदेशक ने बताया कि कार्यालय द्वारा गत दिसंबर 2025 में आयोजित सेना भर्ती रैली के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर टेक्निकल तथा अग्निवीर ट्रेड्समैन श्रेणी के अभ्यर्थियों का परिणाम घोषित कर दिया गया है।

सेना भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट सूची जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि वे दस्तावेज़ सत्यापन एवं भर्ती संबंधी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए शीघ्र स्थानीय सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक में रिपोर्ट करें। सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को समय-समय पर आवश्यक हिदायतें दी जायेगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय, रोहतक के टेलीफोन नंबर 01262-253431, 01262-268568 व हेल्पलाइन नंबर 8901384498 पर संपर्क कर सकते हैं। अभ्यर्थी केवल सेना की आधिकारिक सूचना पर ही विश्वास करें तथा किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी से सावधान रहें।

Comments


Leave a Reply