Friday, March 13, 2026
Newspaper and Magzine


मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता के तहत 15 तक करें आवेदन: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 2, 2022 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 2 मार्च। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों की लोकतंत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा उनके हुनर व रचनात्मकता को निखारने के उद्देश्य से माई वोट इज माई फ्यूचर पॉवर ऑफ वन वोट थीम पर आधारित राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सभी उम्र के प्रतिभागी 15 मार्च 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।
डी. सी. एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव आयोग की ओर से राष्ट्रीय मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता की शुरूआत 12 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर की गई थी । इसके तहत क्वज प्रतियोगिता, स्लोगन प्रतियोगिता, गीत प्रतियोगिता, वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। प्रतिभागी अपने आवेदन ईमेल आईडी वोटरकांटेस्टऐटदारेटईसीआईडॉटजीओवीडॉटइन पर भेज सकते हैं ।

डी.सी. ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित की जा रही प्रथम राष्ट्रीय मतदाता जागरूकताप्रतियोगिता पांच श्रेणियों में विभाजित है, जिसमें क्विज प्रतियोगिता , स्लोगन प्रतियोगिता , गीत प्रतियोगिता , वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता एवं पोस्टर डिजाईन प्रतियोगिता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि भाग लेने से पहले प्रतिभागी एचटीटीपीएस://ईसीआईस्वीप-एनआईसी-इन/कांटेस्ट/ पर विस्तृत जानकारी व नियम व शर्तों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं ।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक श्रेणी में शीर्ष तीन विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, प्रत्येक श्रेणी में एक स्पेशल मेंशन श्रेणी के तहत भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे । संस्थागत श्रेणी में चार स्पेशल मेंशन होंगे जबकि व्यावसायिक और एमे‘योर श्रेणी में तीन तीन स्पेशल मेंशन होंगे। विभिन्न श्रेणियों में प्रविष्टियों पर निर्णय भारत के चुनाव आयोग द्वारा गठित एक जूरी द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रविष्टियों के पुनर्मूल्यांकन के दावों से संबंधित किसी भी आग्रह पर विचार नहीं किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को श्रेणियों के आधार पर नकद पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

Comments