जीवन कौशल शिक्षा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है : अमिता चोपड़ा
BOL PANIPAT : आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल, पानीपत में “लाइफ स्किल्स (एडवांस)” विषय पर इन-हाउस सी बी पी (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा एवं सीनियर शिक्षकों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिक्षकों को जीवन कौशल के उन्नत पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी संचार, निर्णय लेने की क्षमता, समस्या समाधान, आत्मविश्वास तथा भावनात्मक संतुलन जैसे जीवन कौशल अत्यंत आवश्यक हैं।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों एवं संवादात्मक सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया और यह बताया गया कि जीवन कौशल शिक्षा हर व्यक्ति के लिए आवश्यक है। यह हमें न केवल बेहतर इंसान बनाती है, बल्कि समाज और राष्ट्र के विकास में भी योगदान देती है। यह कार्यक्रम सभी शिक्षकों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक था ।

Comments