जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत की ओर से रेस्ट हाउस, स्थित रनअवे कपल्स हेतु बनाए गए प्रोटेक्शन होम का निरीक्षण किया गया।
BOL PANIPAT ,30 मई। जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वाणी गोपाल शर्मा के निर्देशानुसार शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत की ओर से रेस्ट हाउस, स्थित रनअवे कपल्स हेतु बनाए गए प्रोटेक्शन होम का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के समय प्रोटेक्शन होम में एक (01) दम्पति निवासरत पाया गया। निरीक्षण के दौरान सचिव, डीएलएसए, पानीपत द्वारा उक्त दम्पति से व्यक्तिगत रूप से बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम एवं किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। दम्पति द्वारा किसी प्रकार की शिकायत अथवा समस्या नहीं बताई गई।
निरीक्षण के दौरान किसी प्रकार की कमी नहीं पाई गई।
सेफ हाउस इंचार्ज को यह भी अवगत कराया गया कि यदि भविष्य में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पानीपत से किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता हो तो वे निःसंकोच डीएलएसए कार्यालय, पानीपत से संपर्क कर सकते हैं।
निरीक्षण के दौरान ई/एस.आई. रणधीर सिंह, नं. 378, सेफ हाउस इंचार्ज तथा महिला कांस्टेबल सुश्री नीतू उपस्थित रहे।

Comments