जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: एसपी भूपेंद्र सिंह
जनता समाधान शिविर बना जनविश्वास का मंच, मौके पर सुनी गईं 22 शिकायतें
हर शिकायत का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: एसडीएम मनदीप कुमार
पारदर्शी और जवाबदेह शासन की दिशा में प्रभावी पहल, जनता समाधान शिविर में पहुंचे अधिकारी
BOL PANIPAT , 1 जून। हरियाणा सरकार के जनहितैषी एवं महत्वाकांक्षी कार्यक्रम जनता समाधान शिविर का आयोजन सोमवार को उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में किया गया। शिविर की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने की। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 22 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनता समाधान शिविर नागरिकों और प्रशासन के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए ताकि लोगों का शासन-प्रशासन पर विश्वास और अधिक मजबूत हो।
एसडीएम मनदीप कुमार ने कहा कि जनता समाधान शिविर प्रशासन की जवाबदेह कार्यशैली का प्रतीक हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि एक ही स्थान पर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन आमजन को बेहतर और सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. किरण ने कहा कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें योजनाओं से जोडऩे का कार्य प्रभावी रूप से किया जा रहा है।
नगराधीश टीनू पोसवाल ने कहा कि जनता समाधान शिविर सुशासन और जनकल्याण की भावना को साकार कर रहे हैं। प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष एवं प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।
जिला राजस्व अधिकारी कनब लाकड़ा ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटारे के लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इंतकाल, जमाबंदी, रास्तों एवं अन्य राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।
शिविर में प्रार्थी मोनू निवासी जाटल ने इंतकाल दर्ज करवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। प्रार्थी चंदा ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ दिलाने की मांग रखी। प्रार्थी रणधीर निवासी नारा ने कुछ लोगों द्वारा खेत के रास्ते पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के लिए शिकायत दी। वहीं देशदीप गोयल ने हाउस टैक्स माफ योजना का लाभ दिलवाने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी कंवल लाकड़ा, डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित पोरिया, कृषि विभाग के एसडीओ राजेश भारद्वाज, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र, डॉ. प्रज्ञा, समाज कल्याण अधिकारी जयपाल हुड्डा, एमिनेंट पर्सन सुरेंद्र जोगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Comments