लोगो के लिए संजीवनी का काम करती प्रधानमंत्री आवास योजना– सुनील परढाना
-प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लोगों को दिया 5 हजार करोड़ का लाभ
-लोगो के सपनो को साकार कर रही हैं जनकल्याणकारी योजनाएं।
-स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल यूनिट वैन का लोगों ने लिया लाभ
BOL PANIPAT ,13 दिसंबर, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री सुनील परढ़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के हर वर्ग के लोगो के जीवन को सुगम बनाने को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की है। वे बुधवार को जोंधन खुर्द में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम मे लोगो को बतौर मुख्य अथिति संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने बताया कि हरियाणा में 9 लाख 56 हजार के करीब एलपीजी गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए गए हैं। पूरे प्रदेश में 95 लाख से ज्यादा आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं।
19 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 5000 करोड रुपए की राशि प्रधानमंत्री सम्मान निधि के तहत जमा करवाई गई है। उन्होंने बताया कि 60 हजार से अधिक आवासों का निर्माण करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दीनदयाल अंत्योदय योजना नेशनल रूरल के तहत 5 लाख से अधिक महिलाओं को एसएचजी से जोड़ा गया है। विकसित भारत का यह सपना हम सब का सपना है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के माध्यम से सरकार होने जा रहा है ।
उन्होंने बताया कि 2047 तक हम पूरी तरह से विकसित होंगे इसको लेकर पूरे देश में विकसित भारत संकल्प यात्रा का यह आयोजन किया जा रहा है। यात्रा में पहुंचने पर लोग ग्राम जोशी के साथ स्वागत करते हैं।
उन्होंने बताया कि हर घर को नल से जल उपलब्ध कराने के लिए सरकार पूरे प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों से बातचीत की व उन्हें गैस कनेक्शन किट उपलब्ध कराई।
इस मौके पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोन का सफल प्रदर्शन किया गया व मोटे अनाज को लेकर स्कूली बच्चों द्वारा रैली भी निकल गई।
इस मौके पर बीडीपीओ विवेक,डॉक्टर मानिक, डाक्टर राधे श्याम, बलराज,जिला मंत्री रोशन लाल मैहला,जसबीर छोकर मंडल अध्यक्ष,मंडल महामंत्री आनंद मालिक, टेक राम,सरपंच दलबीर,सरपंच सुरेंद्र ,रंजीता कौशिक आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली विद्यार्थियों ने उम्दा प्रस्तुति दी।

Comments