Monday, June 8, 2026
Newspaper and Magzine


मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना: सोमनाथ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना, मेयर कोमल सैनी व भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने दिखाई हरी झंडी, यात्रियों में दिखा उत्साह और उमंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 8, 2026 Tags: , , , , , ,

नि:शुल्क तीर्थ यात्रा से साकार हो रही आस्था, बुजुर्गों के चेहरे खिले

हरियाणा सरकार की पहल: आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को मिला तीर्थ दर्शन का अवसर

BOL PANIPAT , 8 जून। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत सोमवार को पानीपत रेलवे स्टेशन से 150 श्रद्धालुओं को नि:शुल्क रेल यात्रा पर रवाना किया गया, इनमें से 64 यात्री पानीपत से हैं बाकि हॉंसी, हिसार और जीन्द जिला से सम्बंधित हैं। इस विशेष ट्रेन को कुरुक्षेत्र से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया जोकि सोमनाथ के लिए प्रस्थान कर रही है। यात्रा 8 जून से 12 जून तक निर्धारित है। इस अवसर पर मेयर कोमल सैनी व भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। इस दौरान अतिथियों ने यात्रियों का अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दीं।

मेयर कोमल सैनी ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृति विरासत के संरक्षण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही है। तीर्थ यांत्राएं समाज को जोडऩे का माध्यम होती है। सोमनाथ के दर्शन करने से यात्रियों के अंदर नई चेतना और ऊर्जा का संचार भी होगा। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक लोग धार्मिक स्थलों के दर्शन करे। सरकार उनका यह सपना साकार कर रही है। खास बात यह रही की रेलवे स्टेशन पर इस दौरान यात्रियों में विशेष उत्साह व उमंग देखने को मिली। बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने परिजनों के साथ स्टेशन पहुंचे। यात्रियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी, वहीं उन्हें विदा करने आए परिजन भावुक नजर आए।

भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसा हो रहा है कि इस तरह की धार्मिक यात्राएं नि:शुल्क रूप से करवाई जा रही हैं। ये यात्राएं आध्यात्मिक धारा का प्रतीक बनी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने का काम किया जा रहा है। ये यात्राएं हमारी आने वाली पीढिय़ों के लिए यादगार रहेंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना हरियाणा सरकार की एक सराहनीय पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के हर वर्ग, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर और बुजुर्ग नागरिकों को तीर्थ यात्रा का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि यह योजना प्रदेशवासियों की आस्था, संस्कृति और आध्यात्मिक मूल्यों को सशक्त करने का माध्यम बन रही है।

इस अवसर पर एसडीएम मनदीप सिंह, डीएसपी सुरेश सैनी, डीआईपीआरओ सुनील बसताडा, सीएम विण्डों एमिनेंट पर्सन आरडी कल्याण, सुशील कुमार, उप स्टेशन अधीक्षक मनीष कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और बड़ी संख्या में यात्रियों के परिजन उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत यात्रियों को नि:शुल्क रेल यात्रा के साथ भोजन, ठहरने और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना और समाज में सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

Comments


Leave a Reply