Wednesday, June 10, 2026
Newspaper and Magzine


चरस समेत तस्कर गिरफ्तार. 215 ग्राम चरस बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 10, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 10 जून : एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने गोयला कला गांव में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान गोयला कला गांव निवासी चरण सिंह के रूप में हुई है।

एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम सोमवार की देर रात गश्त के दौरान गोयला कला गांव के अड्डे पर थी। टीम को तभी गुप्त सूचना मिली की गांव निवासी चरण सिंह अपने घर के पास मादक पदार्थ बेचने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरत मौके पर दबिश दी, गली में घूम रहा व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घर की तरफ चलने लगा। टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को मौके पर ही काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान चरण सिंह पुत्र निरंजन निवासी गोयला कला के रूप में बताई। पुलिस ने ड्यूटी मेजिस्ट्रेट तहसीलदार जसबीर सिंह की मौजूदगी में चरण सिंह की तलाशी ली तो कुर्ते की जेब से पोलिथीन में पैक चरस (नशीला पदार्थ) बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 215 ग्राम पाया गया।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया आरोपी के खिलाफ थाना बापौली में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए करीब 10 दिन पहले यूपी के शामली में एक युवक से 250 ग्राम चरस कम कीमत पर खरीदकर लाया था। उसके कुछ चरस राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। सोमवार की देर रात वह बची 215 ग्राम चरस को लेकर बेचने के लिए घर के पास ग्राहक की फिराक में घूम रहा था। पुलिस ने बुधवार को रिमांड अवधि पूरी होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply