पानीपत में 20 से 22 जून को सुधांशु बैडमिंटन एकेडमी आर्य पी जी कॉलेज में होगी जिला स्तरीय बैडमिटन प्रतियोगिता
BOL PANIPAT : पानीपत डिस्ट्रिक बैडमिंटन एसोसिएशन की और से आयोजित होने वाली ज़िला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का फ़ाइनल शेड्यूल जारी कर दिया गया है । आगामी 20-21 और 22 जून को पानीपत के आर्य पी जी कॉलेज में बनी इनडोर सुधांशु बैडमिंटन एकेडमी में ये तीन दिवसीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमे जिलेभर के खिलाड़ी अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे ये प्रतियोगिता हरियाणा बैडमिंटन से मान्यता प्राप्त है इसको ले कर एसोसिएशन की और से रविवार को एक बैठक का आयोजन किया गया ।
बैठक में एसोसिएशन के सचिव मुकेश मदान ने बताया ये हरियाणा बैडमिंटन एसोसिएशन के दिशा निर्देशों के तहत आयोजित होने वाली यह 15 वीं जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी जिसमें पुरुष और महिला वर्ग के एकल डबल्स एवं मिक्स्ड डब्ल्स स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी इस प्रतियोगिता में अंडर-11 , अंडर -13 , अंडर -15 , अंडर -17 , अंडर -19 , मेन्स और वुमेन्स मुकाबले आयोजित किए जाएँगे । एसोसिएशन के प्रधान जुगल डावर ने बताया की इसका समापन 22 जून को विजेता खिलाड़ियों के पुरस्कार वितरण के साथ किया जाएगा । इस प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे और अपने जिले का नाम रोशन करेंगे इस अवसर पर मीडिया प्रभारी ओ पी रणोलिया सह सचिव दिनेश संदूजा कोषाध्यक्ष सतीश महाजन एवं अभिषेक वत्स सुधांशु प्रभाकर विपिन शर्मा आदि सदस्य मौजूद रहे ।

Comments