Saturday, September 19, 2026
Newspaper and Magzine


डी0ए0वी0पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में Felicitation ceremony का आयोजन किया गया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at September 1, 2024 Tags: , , ,

– जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा रहे मुख्यातिथि

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में दिनांक- 1 सितंबर 2024 को अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह के अंतर्गत विगत सत्र (जनवरी 2022-23) स्कूल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस उपलक्ष्य पर विजेता खिलाड़ियों के अभिभावकों को स्कूल परिसर में आमंत्रित किया गया एवं जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने मुख्यातिथि रूप में शिरकत की। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा का हार्दिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर मुख्यातिथि राकेश बूरा एवं शिक्षा विभाग से आई टीम ने डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल परिसर में प्रदेश स्तरीय खेलकूद तीन दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना शुभाशीष दिया। तदुपरांत सत्र 2022-23 स्कूल परिसर में आयोजित राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी अपने नन्हे-नन्हे कदमों से बुलंदियों को छूने का प्रयास कर रहे हैं। स्कूल के बच्चे शिक्षा क्षेत्र में आगे बढ़ने के साथ-साथ खेलों में भी विशेष उपलब्धियाँ हासिल कर रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को इसी प्रकार कठिन मेहनत से आगे बढ़ते हुए जीवन में सफलता प्राप्ति हेतु अपना शुभाशीष दिया। प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने कहा कि हमारे लिए अत्यंत हर्ष का विषय है कि शिक्षा विभाग द्वारा पानीपत में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ को लेकर डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल स्थित पुलिस लाईन को चुना है। स्कूल जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा एवं शिक्षा विभाग की टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करता है और आश्वासन दिलाता है कि स्कूल के दैनिक क्रियाकलापों के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण हेतु हमेशा प्रयासरत रहेंगे । उन्होंने अभिभावकों को भी अपना कीमती समय देने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया और अपील की है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु स्कूल के हर कदम पर उनके सहयोग बनें।

Comments