चाचा व दोस्त की गोली मारकर हत्या करने का आरोपी वारदात के चंद घंटों के भीतर काबू. रंजिशन दिया वारदात को अंजाम.
BOL PANIPAT , 18 जून : चाचा व दोस्त की गोली मारकर हत्या करने के आरोपी को पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी की पहचान शांति नगर माडल टाउन हाल बागपत यूपी निवासी साहिल के रूप में हुई है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपने चाचा राहुल व दोस्त अंकुश की हत्या करना स्वीकारा। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को बताया उसका अपने चाचा राहुल के साथ काफी समय से प्रापर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। चाचा राहुल ने पंजाब के डेराबस्सी स्थित सुरक्षा एन्कलेव में मलिक प्रोपर्टी के नाम से ऑफिस खोल रखा था। प्रापर्टी को लेकर चल रहे विवाद के बाद से वह चाचा राहुल से रंजिश रखे हुए था। 17 जून को वह अपने पिता की लाईसेंसी डोगा बंदूक लेकर डेराबस्सी स्थित चाचा राहुल के ऑफिस पहुचा और अंदर बैठे चाचा को डोगा बंदूक से गोली मारकर हत्या कर दी। और पुलिस से बचने के लिए शव को उसी की टाटा सफारी गाड़ी में डालकर रात करीब 8 /9 बजै पानीपत आ गया। पानीपत पहुंचकर उसने अपने दोस्त अंकुश को फोन कर सेक्टर 13/17 कट पर मिलने के लिए बुलाया। सेक्टर 13/17 कट से अंकुश को अपने साथ गाड़ी में बैठाया और वहा से चल दिया। अंकुश से कुछ देर बातचित की और रंजिशन चलती गाड़ी में उसकी को भी गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह दोनों के शवों को दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर बुड़शाम के पास फैककर गाड़ी सहित सोनीपत की तरफ फरार हो गया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया दोस्त अंकुश के साथ वह थाना तहसील कैंप में दर्ज एक मारपीट के मामले में केसवार था। आरोपी ने पूछताछ में बताया वर्ष 2024 में उसने अंकुश के कहने पर उसके व उसके अन्य दोस्तों के साथ मिलकर दो युवकों से मारपीट की थी। अंकुश ने बाद में मामले में उसकी पैरवी नहीं की थी। इसकी रंजिश रखते हुए उसने 17 जून को अंकुश को मिलने के बहाने बुलाकर उसकी गोली मारकर हत्या की। प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी विस्तृत पूछताछ व जांच के लिए शुक्रवार को आरोपी साहिल को माननीय न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी।
यह है मामला
पानीपत पुलिस को बुधवार देर रात करीब 10 बजे दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर बुड़शाम के पास दो लोगों के शव पड़े होने की सूचना मिली थी। थाना समालखा पुलिस व सीआईए की तीनों टीमें सूचना पर तुरंत मौके पर पहुंची थी। मामले की सूचना मिलने पर आसपास के जिलों की पुलिस भी एक्टिव मोड में हो गई थी। सोनीपत पुलिस की स्पेशल युनिट फॉर एंटी गैंगस्टर(एसयूएजी) व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने भिगान टोल प्लाजा के पास नाकाबंदी की। आरोपी की गाड़ी को रोका गया और उसे मौके पर ही काबू कर लिया। सोनीपत पुलिस ने आरोपी को पानीपत सीआईए वन के हवाले किया। मृतकों की पहचान हरि नगर निवासी अंकुश 26 व डेराबस्सी निवासी राहुल 44 के रूप में हुई थी।
मतृक अंकुश के चाचा हरिनगर निवासी सुरजीत ने थाना समालखा में दी शिकायत में बताया की वह समालखा अनाज मंडी में मुनीम का काम करता है। उसका भतीजा अंकुश 26 समालखा सीमेंट स्टोर पर करता था। 17 जून की रात करीब 8 बजे वह दोनों काम खत्म कर एक साथ बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में सेक्टर 13/17 राधा स्वामी सत्संग भवन के पास कुछ देर के लिए रूके। तब अंकुश ने बताया कि साहिल का फोन आया है। वह उससे मिलने चला गया। उसने काफी देर अंकुश का इंतजार किया वह नहीं आया तो उसने अपने भाई रामजुआरी को फोन किया। जब रामजुआरी ने अंकुश को फोन किया तो फोन उठाने वाले ने उन्हें सिवाह नहर के पास रास्ते पर बुड़शाम के पास आने को कहा। वह दोनों भाई नहर पर बुड़शाम के पास पहुंच गए। वहा अंकुश व एक अन्य व्यक्ति का शव पड़ा था। आरोपी साहिल निवासी शांति नगर ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अंकुश की हत्या की है। थाना समालखा में पुलिस ने सुरजीत की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 103, 3(5) के तहत अभियोग दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई। और दोनों शवों का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों सौंप दिए गए।

Comments