TDI सेक्टर-23 डायलिसिस सेंटर में उत्साहपूर्वक मनाया गया योग दिवस, महंत खुशहाल दास जी के सानिध्य में लोगों ने किया योग
BOL PANIPAT : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर आज TDI सेक्टर-23 स्थित महंत हेमंत दास डायलिसिस सेंटर में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में TDI और आस-पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर योग क्रियाएं कीं।
यह गरिमामयी कार्यक्रम कलानौर गद्दी के महंत खुशहाल दास महाराज के पावन सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह का मार्गदर्शन करते हुए पूज्य महाराज श्री ने कहा कि—
“योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह हमारे तन के साथ-साथ मन को भी पूर्णतः स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखता है। नियमित योग से मनुष्य मानसिक तनाव से मुक्त होकर एक सकारात्मक जीवन जी सकता है।”
अनुभवी योग शिक्षिकाओं ने करवाया योगाभ्यास शिविर में मुख्य रूप से योग शिक्षिका श्रीमती वीरा गोयल, श्रीमती शीला आहूजा और श्रीमती प्रियंका गोयल ने उपस्थित लोगों को विभिन्न आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया। उन्होंने दैनिक जीवन में योग के महत्व को समझाते हुए कई रोगों से बचाव के टिप्स भी साझा किए। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच का सफल संचालन कैलाश नारंग द्वारा किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विक्की कत्याल जी ने शिरकत की। उनके साथ ही प्रसिद्ध समाज सेवक और दशहरा कमेटी के प्रधान रमेश माटा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अलावा भीम गोड्डा मंदिर और राम मंदिर (वार्ड नंबर-7) के सम्मानित सदस्यों ने भी कार्यक्रम में पहुँचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई
कार्यक्रम को सुचारू और सफल बनाने में सोमनाथ आहूजा, अशोक बत्रा, सुरेंद्र मलिक, जय दयाल तनेजा, अमित तनेजा, महिंद्र खुराना, सुरेश मलिक, सतीश चुग्घ, श्याम चुग्घ,राहुल तनेजा, वैभव मलिक,कमल खुराना, सुभाष छाबड़ा, प्रवीण छाबड़ा,और ललित आहूजा, दिनेश जौहर, गोल्डी सहित सभी मुख्य सेवादार उपस्थित रहे

Comments