Monday, June 22, 2026
Newspaper and Magzine


आईओसीएल रिफाइनरी से कॉपर केबल चोरी करने के तीन और आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 22 जून: सीआईए टू पुलिस टीम ने आईओसीएल रिफाइनरी से कॉपर केबल चोरी करने के तीन और आरोपियों को रविवार शाम को रिफाइनरी के नजदीक रैर कलां चौक से गिरफ्तार किया। आरोपियो की पहचान रैर कला निवासी अंग्रेज व बलराम उर्फ बल्लू तथा बंगारी वसंत छपार बिहार हाल कुताना निवासी सचिन के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में तीनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी कुताना निवासी प्रवीन और फरार दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया वे रिफाइनरी में लेबर का काम करते है। शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए उन तीनों ने अपने साथी आरोपियों के साथ मिलकर साजिश रचकर 18/19 जून की रात रिफाइनरी से कॉपर केबल चोरी की। वे कॉपर केबल को दिवार से बाहर डाल रहे थे तभी सीआईएसएफ की क्यूआरटी वहा आ गई थी। वे बाइक व कॉपर केबल को छोड़कर मौके से भाग गए थे और उनका साथी प्रवीन पकड़ा गया था।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रवीन को रिमांड अवधी पूरी होने पर और आरोपी अंग्रेज, सचिन तथा बलराम उर्फ बल्लू को पूछताछ के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

थाना सदर में रिफाइनरी की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के एएसआई रवि शंकर कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 19 जून की सुबह करीब 3 बजे आईओसीएल रिफाइनरी के गेट नंबर-4 पर ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसको रिफाइनरी की दीवार के बाहर करीब 200 मीटर दूरी पर संदिग्ध हलचल दिखाई दी। 2/3 युवक दीवार के पास सामान खींच रहे थे, जबकि 3/4 अन्य रिफाइनरी के अंदर से सामान बाहर भेज रहे थे। उसने इसकी सूचना तुरंत सीआईएसएफ कंट्रोल रूम को दी और गेट से बाहर निकल रहे लोगों से पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक आया जो बहुत घबराया हुआ दिखाई दिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम प्रवीण पुत्र हरनाम सिंह निवासी कुताना, करनाल बताया। युवक ने पूछताछ करने पर बताया उसने 5-6 अन्य लोगों के साथ मिलकर रिफाइनरी परिसर से करीब 50-60 मीटर कॉपर केबल काटकर चोरी की है। कॉपर केबल को वे बाइक पर रखकर ले जाने वाले थे, तभी मौके पर सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम आई गई और कॉपर केबल व बाइक को पकड़ लिया। शिकायत के आधार पर थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
मामले की जांच सीआईए टू पुलिस टीम को सौपी गई थी। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो आरोपी ने अपने साथी रैर कला निवासी अंग्रेज व बलराम उर्फ बल्लू तथा बंगारी वसंत छपार बिहार हाल कुताना निवासी सचिन व दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था।

Comments


Leave a Reply