Monday, June 29, 2026
Newspaper and Magzine


भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार ने पुलिस महानिरीक्षक, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन के पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 29, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारी अशोक कुमार ने आज पुलिस महानिरीक्षक, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन के पद का कार्यभार विधिवत ग्रहण किया।

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस महानिरीक्षक अशोक कुमार को हरियाणा सशस्त्र पुलिस की ओर से 01 सहायक उप-निरीक्षक, 02 मुख्य सिपाही व 10 जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर (सलामी) प्रदान की गई। सलामी उपरान्त उन्होंने गार्द का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों एवं जवानों का अभिवादन स्वीकार किया। इसके अतिरिक्त उन्होने गार्द को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर महानिरीक्षक, ह.स.पु., मधुबन कार्यालय से विकास कुमार, ह.पु.से., प्रथम वाहिनी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन से राजेश कुमार, ह.पु.से, द्वितीय वाहिनी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन से श्री मुकेश कुमार, भा.पु.से. (आदेशक), सुशील कुमार, ह.पु.से, जितेन्द्र बैनीवाल, ह.पु.से., धर्मवीर, ह.पु.से., चतुर्थ वाहिनी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस , मधुबन से शमशेर सिंह, ह.पु.से., जसवंत, ह.पु.से. और पंचम वाहिनी, हरियाणा सशस्त्र पुलिस, मधुबन से विकास कृष्ण, ह.पु.से., सरदारा सिंह, ह.पु.से, हरप्रीत, ह.पु.से., परमजीत समोता, ह.पु.से. एवं समस्त बटालियनों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात महानिरीक्षक अशोक कुमार ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त करने के पश्चात प्रशासनिक भवन का भ्रमण कर विभिन्न शाखाओ एवं व्यवस्थाओ का अवलोकन किया तथा संगठन में अनुशासन दक्षता, पारदर्शिता एवं जनसेवा की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सशस्त्र पुलिस को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी टीम भावना के साथ कार्य करेंगे।

Comments


Leave a Reply