Thursday, July 2, 2026
Newspaper and Magzine


बंद मकान से जैवरात चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, 27 हजार रूपए बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 02 जुलाई :सीआईए थ्री पुलिस ने तहसील कैंप के भगत नगर में बंद मकान से सोने के जैवरात चोरी करने के आरोपी को बुधवार शाम को सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान भगत नगर निवासी अमृत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से 27 हजार रूपए बरामद किए।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचाना मिली थी कि सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास एक संदिग्ध युवक घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान अमृत पुत्र ललीत कुमार निवासी भगत नगर तहसील कैंप के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी ने तीन माह पहले दिन के समय भगत नगर में अपने दोस्त विश्वास के घर से सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और दो अंगूठी चोरी करना स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में विश्वास की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

थाना तहसील कैंप में तहसील कैंप के भगत नगर निवासी विश्वास कुमार पुत्र राकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 23 मार्च को दिन के समय घर पर ताला लगाकर परिवार सहित बाहर काम से गए थे। वापिस घर आए तो ताला टूटा मिला। अंदर जाकर सामान चैक किया तो सोने के टॉप्स, मंगलसूत्र और दो अंगूठियां नहीं मिली। अज्ञात व्यक्ति घर का ताला तोड़कर उक्त जैवरात चोरी कर ले गए। थाना तहसील कैंप में विश्वास की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अमृत ने पुलिस को बताया उसको ऑनलाइन जुआ खेलने की लत है। दोस्त विश्वास के घर उसका आना जाना था। कुछ दिन पहले वह विश्वास के घर गया तब उसने विश्वास की मां को अलमारी में जैवरात रखते देख लिया था। तीन माह पहने विश्वास परिवार सहित कही बाहर गया था। इसी दौरान उसने घर से जैवरात चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरी किए जेवरात 77 हजार रूपए में बेचकर 50 हजार रूपए जुआ खेलने व खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी के पास से बचे 27 हजार रूपए बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply