मंदबुद्धि लोगों की सेवा करके मन को खुशी मिलती है : राम निवास गुप्ता
5 जुलाई 2026 जन सेवा संस्थान सौदापुर असंध रोड, पानीपत में, द्वितीय वार्षिक समारोह के कार्यक्रम में सर्वप्रथम हवन करके कार्यक्रम की शुरुआत की, आर्य समाज से राजकुमार शर्मा जी द्वारा हवन कराया गया, हवन पश्चात प्रभु श्री राम और हनुमान जी के निमित्त सनातन धर्म संगठन द्वारा सुंदरकांड का पाठ वेद प्रकाश शर्मा और उनकी टीम द्वारा किया गया ,तत्पश्चात आज के मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कार्यक्रम में पहुंचकर अपने आप को सौभाग्यशाली बताया, और कहा की नर सेवा नारायण सेवा है, यह सेवा पानीपत वासी इस आश्रम के मार्फत कर रहे हैं ऐसी सेवा हो नहीं सकती , कार्यक्रम की सराहना करते हुए सभी को इसके लिए बधाई दी,और साथ ही कहा कि जन सेवा संस्थान और स्वामी परमानंद जी महाराज आश्रम हेतु जो भी मेरे लायक सेवा बताएंगे मैं वह करने को तैयार हूं, सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा ने कहा कि मैं प्रथम बार आया हूं और देखकर बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं और ऐसा वातावरण देखकर और बेसहारा लोगों की सेवा देखकर मन को बहुत ही शगुन है, संस्थान के चेयरमैन राम निवास गुप्ता ने कहा जिनका कोई नहीं है उसके लिए समाज का दायित्व बनता है ऐसे मंदबुद्धि लोगों की सेवा करके मन को बहुत ही खुशी मिलती है , संस्थान के प्रधान सतीश गोयल ने कहा कि 195 से अधिक लोग यहां रह रहे हैं जिनके लिए साफ सफाई भोजन एवं रहना इत्यादि सभी सुविधाएं बहुत ही स्वच्छता के साथ की जा रही है, और इस कार्य की सेवा के लिए मेरे को प्रेरणा रोहतक आश्रम से मिली , मैने उसी दिन मन में सोच लिया कि पानीपत में भी ऐसा आश्रम होना चाहिए जिसके लिए सर्वप्रथम मेरे को प्रभु से प्रेरणा मिली और इस भवन के लिए जमीन की व्यवस्था करके आगे पानीपत के लोगों को जोड़कर इस आश्रम के लिए एक विशाल रूप तैयार किया, आज के कार्यक्रम में मंच संचालन श्री भगवान अग्रवाल एवं सुरेश काबरा ने किया, महामंडलेश्वर परमानंद जी ने कहा कि 1157 लोग सभी संस्थानो में रह रहे हैं अभी तक 2638 लोग जो मंदबुद्धि के थे जो अपनी सूझबूझ खो चुके थे और पुनः उनकी कुछ वर्षों बाद याददाश्त आने के बाद घर भी भिजवाया जा चुके हैं, साथ ही बताया कि 853 बच्चे नर्सरी से 12वीं क्लास तक सीबीएसई एफिलिएटिड बोर्ड से पढ़ाई कर रहे हैं जो बिल्कुल पूर्णतया निशुल्क है आश्रम में ऐसे बेसहारा एक्सीडेंटल लोग जिनके हाथो में पैरों में सिर में कीड़े पड़े हुए लोग आते हैं उनकी सेवा करके उनको एक मानव जीवन जीने का रूप देकर सेवा कार्य किए जाते हैं और सभी समाज सेवकों का धन्यवाद किया जो इस काम में नेक सहयोग और सेवा देते हैं, अंत में मुख्य अतिथि शिक्षा मंत्री का सभी आयोजक समिति ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया,आज के कार्यक्रम में रामनिवास गुप्ता, सतीश गोयल, सुदर्शन चुग,ईश्वर अग्रवाल, सुरेश तायल राधेश्याम गुप्ता, सुरेश काबरा, सियाराम गुप्ता, नरेश सिंगला, नादे वाले ,हरीश बंसल ,अनिल बंसल ,हरीश भाटिया, सुरेश गर्ग, वेद मित्तल ,पुरुषोत्तम गोयल ,विजय गोयल , रामलाल गोयल, हरि मोहन, अमरनाथ गुप्ता, डॉक्टर जीसी गुप्ता, वेद पराशर, मास्टर मुकेश बॉस जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बुरा , अमृत वर्मा, मुकेश शर्मा,तिलक सपरा ,चेतन कोठारी ,इत्यादि मौजूद रहे

Comments