ई रिक्शा लूट गिरोह का तीसरा आरोपी गिरफ्तार. दो दिन के रिमांड पर.
BOL PANIPAT , 08 जुलाई : ई रिक्शा चालक को सुनसान जगह पर ले जाकर पिटाई कर ई रिक्शा लूटने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी गांव संजौली निवासी कार्तिक ने मंगलवार को माननीय न्यायायल में आत्मसमर्पण कर दिया। सीआईए वन पुलिस ने आरोपी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस रिमांड के दौरान छीनी गई ई रिक्शा से निकाली चारों बैटरी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने बड़े भाई आरोपी मोहित व गांव निवासी साथी आरोपी विशाल के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके दोनों आरोपियों ने साथी कार्तिक के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया था उन्होंने ई रिक्शा की चारों बैटरी निकालकर ई रिक्शा को संजौली के पास ड्रैन में डाल दिया था। ई रिक्शा की चारों बैटरी साथी कार्तिक ले गया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर ड्रेन से ई रिक्शा बरामद कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी कार्तिक की धरपकड़ शुरू कर दी थी। सीआईए वन टीम आरोपी कार्तिक के संभावित ठीकानों पर दबिश दे रही थी।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में आर्य नगर निवासी दिनेश पुत्र रामबीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह शहर में ई रिक्शा चलाता है। 28 जून की रात करीब 2 बजे वह रेलवे स्टेशन पर सवारी छोड़कर वापस आ रहा था। संजय चौक पर पहुंचा तो युवक खड़े मिले। दोनों ने काला आंब रोड़ पर रिश्तेदारी में जाने की बात कही, और ई रिक्शा में बैठा गए। कुछ देर बाद उग्राखेड़ी मोड़ से काला आंब रोड पर पर पहुचें तो दोनों युवको ने ई रिक्शा की चाबी निकाल ली और उसकी थप्पड़ मुक्के पिटाई शुरू कर दी। मोबाइल व पैसे निकालने की धमकी दी। जिससे वह डरकर रिक्शा को छोड़कर भाग गया। आरोपी उसकी ई रिक्शा छीनकर ले गए। थाना चांदनी बाग में दिनेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments