Thursday, July 16, 2026
Newspaper and Magzine


एम3एम फाउंडेशन का सामाजिक योगदान. पानीपत पुलिस को दी बोलेरो गाड़ी.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 16, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT , 16 जुलाई : पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस को कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत लगातार आधुनिक संसाधनों से सशक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में एम3एम फाउंडेशन ने अपने उत्तरदायित्व पहल के अंतर्गत वीरवार को पानीपत पुलिस को एक बोलेरो गाड़ी प्रदान की। पुलिस बेड़े में नए वाहन के शामिल होने से गश्त व्यवस्था और अधिक प्रभावी होगी तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित पुलिस कार्रवाई को और मजबूती मिलेगी।

बोलेरो वाहन का हस्तांतरण पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस की मौजूदगी में किया गया। इस अवसर पर उन्होंने एम3एम फाउंडेशन के इस सामाजिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की सार्वजनिक-निजी भागीदारी पुलिस की परिचालन क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। समाज और पुलिस के बीच इस प्रकार की साझेदारी सुरक्षित, व्यवस्थित एवं नागरिक-अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि पुलिस के बेड़े में एक और वाहन शामिल होने से गश्त व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सकेगा। इससे अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई तथा आपातकालीन परिस्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया क्षमता को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने एम3एम फाउंडेशन के इस सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

डॉ. पायल बंसल कनोडिया, प्रमोटर, एम3एम तथा चेयरपर्सन एवं ट्रस्टी, एम3एम फाउंडेशन ने कहा एम3एम फाउंडेशन में हमारा मानना है कि सशक्त और समृद्ध समुदायों का निर्माण केवल विश्वस्तरीय अवसंरचना विकसित करने तक सीमित नहीं है, बल्कि उन लोगों की सुरक्षा, सुविधा और दैनिक आवश्यकताओं में भी सार्थक योगदान देना है, जो हमारे समाज की रीढ़ हैं। पानीपत पुलिस को बोलेरो वाहन उपलब्ध कराना सार्वजनिक अवसंरचना को सुदृढ़ बनाने और सड़कों पर दिन-रात अपनी सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सहयोग प्रदान करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एम3एम फाउंडेशन के प्रयासों के माध्यम से हम स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर अधिक सुरक्षित, सशक्त और समावेशी समुदायों के निर्माण के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

Comments


Leave a Reply