नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस : अधिवक्ता राम मोहन राय को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया
BOL PANIPAT : एम्स्टर्डम, 18 जुलाई। नेल्सन मंडेला अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर चर्च ऑफ साइंटोलॉजी, नीदरलैंड के मुख्यालय, एम्स्टर्डम में आयोजित विशेष कार्यक्रम में गांधी ग्लोबल फैमिली के महासचिव एवं वरिष्ठ समाजसेवी अधिवक्ता राम मोहन राय को मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है।

वे “महात्मा गांधी के विचारों का नेल्सन मंडेला के जीवन एवं विचारधारा पर प्रभाव” विषय पर अपना व्याख्यान देंगे। अपने संबोधन में राम मोहन राय महात्मा गांधी द्वारा प्रतिपादित सत्य, अहिंसा, प्रेम, क्षमा और मानवीय गरिमा के सिद्धांतों तथा इनका नेल्सन मंडेला के संघर्ष, नेतृत्व और दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद विरोधी आंदोलन पर पड़े गहरे प्रभाव का उल्लेख करेंगे।
राम मोहन राय गांधी ग्लोबल फैमिली द्वारा विश्व शांति, सांप्रदायिक सद्भाव, अहिंसा और संवाद की दिशा में किए जा रहे प्रयासों का भी परिचय देंगे तथा वर्तमान वैश्विक परिप्रेक्ष्य में गांधी और मंडेला के विचारों की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालेंगे।
इस अवसर पर विभिन्न देशों एवं धर्मों के प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा शांति और मानवाधिकार के क्षेत्र में कार्यरत व्यक्तियों की उपस्थिति रहेगी। यह कार्यक्रम विश्वबंधुत्व, सहिष्णुता और मानव मूल्यों के संवर्धन के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Comments