अक्षय थिराना बने लोक चेतना मंच इण्डिया के जिलाध्यक्ष
BOL PANIPAT : (9 जनवरी) लोक चेतना मंच इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री सन्नी नन्दा जी की अध्यक्षता में सैक्टर 24 पानीपत में आयोजित जनसभा में कड़कड़ाती ठण्ड के बावजद सैकड़ों कार्यकर्ताओं के बीच में सन्नी नन्दा राष्ट्रीय अध्यक्ष लोक चेतना मंच इंडिया एवं परमजीत कौर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष व वीना अरोड़ा, संजय नाथ, स. मलूक मट्टू , स. रांझा सिंह बख्शी, युवा प्रदेश अध्यक्ष पंजाब, करनाल लोकसभा सांसद संजय भाटिया के सुपुत्र चांद भाटिया, रमेश महिपुर प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा,अमित कालीरमन की उपस्थिति में अक्षय थिराना को जिलाध्यक्ष एवं तन्नू गुप्ता को जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी गई। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष अक्षय थिराना ने आए हुए सभी पदाधिकारयों, कार्यकर्ताओं और सभी अभिभावकों का तहेदिल से आभार व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेवारी मुझे प्रदान की गई है मैं निष्ठा से व पूरी लगन के साथ इसका पालन करूंगा व सभी को साथ लेकर चलूंगा। इसके साथ ही लोकचेतना मंच इंडिया की ओर से फ्री मेडिकल कैम्प लगाया गया जिसमें दिल्ली के श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टीट्यूट के डा. धर्मेश खत्री की पूरी टीम ने अपनी सेवायें प्रदान की व लगभग 250 लोगों का निशुल्क चैकअप किया गया। कार्यक्रम समापन पर लंगर-भण्डारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रविन्द्र गोयल,चंद्रभान वर्मा, दयानंद खुंगर, रविन्द्र मल्होत्रा, विनोद कुमार, सुमित मलिक, रणदीप, सौरभ कुमार, राहुल गुज्जर, विपिन कुमार सहित काफी संख्या में गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Comments