Friday, June 5, 2026
Newspaper and Magzine


आरसेटी संस्थान में पूरे उत्साह से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस.

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 15, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आज दिनांक 15 अगस्त  2023 को जयप्रकाश नारायण पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सिवाह में 77वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया  । मुख्य अतिथि  महिला जिला प्रधान सुमन नरवाल व विशिष्ट अतिथि गांव सिवाह से जिला पंचायत समिति के मेंबर बिजेन्द्र कादियान  विशेष  अतिथि पंचायत मेंबर शेर सिंह द्वारा तिरंगा फहराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक श्री नीरज मंडल द्वारा की गयी मुख्य वक्ता के रूप में अनिल मलिक व राजकुमार कादियान रहे।  प्रशिक्षणार्थीयो द्वारा देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रमों में  रंग जमाया  व देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर नृत्य करके कार्यक्रम में सुंदर छटा बिखेरी जिसमे मुख्य भूमिका संजना व रूबल ने निभाई।  
मुख्य अतिथि  सुमन नरवाल ने  सभी प्रशिक्षणार्थीयो को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अपने सम्बोधन में स्वतंत्रता दिवस का महत्व समझाया।  
विशिष्ट अतिथि बिजेन्द्र कादियान ने बताया की 1947 में इसी दिन भारत को लंबे संघर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली थी। साथ ही, यह अपने लोगों को बीमारियों से बचाने के लिए देश के प्रति प्रेम का संकल्प लेने का भी दिन है ओर उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।  
कार्यक्रम के अंत में निदेशक नीरज मंडल  द्वारा समारोह में  भाग लेने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया। निदेशक द्वारा हर घर तिरंगा अभियान पर चर्चा की गयी उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रत्येक आरसेटी  कर्मचारी और जनता को अपने निवास पर झंडा फहराना चाहिए और इसकी एक तस्वीर आधिकारिक सरकारी लिंक  पर अपलोड करनी चाहिए।
सहायक अनिल मलिक व राजकुमार ने मुख्य वक्ता के रूप में  स्वतंत्रता दिवस के महत्व और संस्थान की गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए बताया की स्थापना की स्थापना  पानीपत में दिनांक 09.09.2010 में हुई थी  जिसका उदेश्य युवाओ को अल्प कालिक प्रशिक्षण देकर उन्हे देश हेतु उपयोगी कार्य कलापों के लिए प्रेरित करना व युवक युवतियो को विभिन्न व्यवसायो का प्रशिक्षण देकर उन्हे   स्वरोजगार खोलने हेतु सक्षम बनाना हे ।  संस्थान द्वारा अब तक लगभग 8400 युवक युवतियो को प्रशिक्षित किया जा चुका है ।  प्रशिक्षण के उपरान्त संस्थान द्वारा प्रशिक्षणार्थीओ को पानीपत ज़िले के विभिन्न बेंकों से ऋण उपलब्ध कराने में सहयोग दिया जाता है । जिससे देश की मुख्य समस्या बेरोजगारी को दूर किया जा सके । अभी तक लगभग 4900  प्रशिक्षणार्थीओ ने अपना कार्य प्रारम्भ कर लिया है ।  
इस अवसर पर महिला जिला प्रधान सुमन नरवाल ,जिला पंचायत समिति के मेंबर बिजेन्द्र कादियान,  पंचायत मेंबर शेर सिंह, निदेशक नीरज मंडल , स्टाफ सदस्य  राजकुमार कादियान , अनिल मलिक व  संस्थान के प्रशिक्षणार्थी और गांव के गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।  

Comments