बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विचारधारा से जोड़ना चाहिए : अतुल गुप्ता
BOL PANIPAT : आज के समय में हमें अपने बच्चों को अपनी सांस्कृतिक विचारधारा से जोड़ना चाहिए उपरोक्त विचार अग्रवाल संगठन सेक्टर 24 हुड्डा के उप प्रधान अतुल गुप्ता ने एसडी विद्या मंदिर सिटी स्कूल के सभागार में रखें
महाराजा अग्रसेन को भारतीय इतिहास और परंपरा में समाजवाद का अग्रदूत (Pioneer of Socialism) और समतामूलक समाज का संस्थापक माना जाता है। उन्होंने आज से हजारों वर्ष पूर्व अपने राज्य में जिस शासन प्रणाली और सामाजिक व्यवस्था की नींव रखी थी, वह आधुनिक समाजवादी सिद्धांतों का ही एक प्राचीन रूप, ‘सहयोगात्मक समाजवाद’ थे
वह अग्रवाल संगठन द्वारा आयोजित श्री महाराजा अग्रसेन जी के जीवन पर आधारित निबंध प्रतियोगिता के अवसर पर बोल रहे थे इस प्रतियोगिता में स्कूल के सैकड़ो बच्चों ने भाग लिया इस अवसर पर अग्रवाल संगठन रजिस्टर्ड के कोशअध्यक्ष श्री संजय गोयल जी ने भी अपने विचार रखें इस अवसर पर पार्थ को प्रथम पुरस्कार आरव बाबा को द्वितीय पुरस्कार पीहू को तृतीय पुरस्कार तथा 20 अन्य बच्चों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए इस अवसर पर विद्यालय की प्रिंसिपल जयश्री गर्ग ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों की भूरी भूरी प्रशंसा की

Comments