Sunday, July 26, 2026
Newspaper and Magzine


हरियाणा सांस्कृतिक उत्सव–2026 एवं स्टेट लेवल ‘जोड़ी नंबर वन’ डांस प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन


BOL PANIPAT : हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए समर्पित संस्था दादा लख्मीचंद सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, पानीपत तथा उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र (NCZCC), संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में “हरियाणा सांस्कृतिक उत्सव–2026” का भव्य आयोजन स्थानीय एस.डी. पी.जी. कॉलेज, पानीपत में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर स्टेट लेवल “जोड़ी नंबर वन” डांस प्रतियोगिता का आयोजन सुप्रसिद्ध समाजसेवी नैना शर्मा के पावन सानिध्य में किया गया। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से चयनित लोक कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कलाकारों का चयन पूर्व में प्राप्त वीडियो क्लिप के आधार पर किया गया था तथा केवल चयनित प्रतिभागियों को ही मंच पर प्रस्तुति देने का अवसर प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडी कॉलेज के प्राचार्य अनुपम अरोड़ा ने ज्योत प्रजलवन करके किया!

प्रतियोगिता की सबसे बड़ी विशेषता सामाजिक समरसता और पारिवारिक मूल्यों का सुंदर प्रदर्शन रहा। दादा-दादी, नाना-नानी, माता-पिता, पिता-पुत्र, माँ-बेटी, ननद-भाभी सहित विभिन्न पारिवारिक रिश्तों की जोड़ियों ने हरियाणवी लोकनृत्य प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली शीर्ष 10 जोड़ियों को संस्था द्वारा विशेष ट्रॉफी एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पानीपत की महापौर कोमल सैनी तथा गजेंद्र सलूजा (प्रतिनिधि, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर) ने संयुक्त रूप से रहे। महापौर कोमल सैनी ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में सकारात्मक एवं शुद्ध सांस्कृतिक वातावरण का निर्माण करते हैं, इसलिए इनका निरंतर आयोजन होना चाहिए।

विशिष्ट अतिथियों के रूप में राजीव जैन (प्रसिद्ध समाजसेवी), आर.डी. कल्याण (सीएम विंडो), दिनेश गोयल (प्रधान, एस.डी. पी.जी. कॉलेज), राजेश शर्मा (प्रधान, ब्राह्मण सभा), संजय अग्रवाल (भाजपा नेता), संदीप देशवाल (युवा नेता), सुभाष सिंगला (समाजसेवी), धर्मवीर पढ़ा तथा रमेश शर्मा (प्रसिद्ध समाजसेवी) ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम में अजीत अहलावत, प्रियंका रावत, रेणु सैनी तथा एडवोकेट अनु शर्मा सेलिब्रिटी गेस्ट के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन अमृत कौर ने किया।

कार्यक्रम की सफलता में संस्था के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। व्यापक प्रचार-प्रसार के कारण शहरवासियों एवं लोक कलाकारों में विशेष उत्साह देखने को मिला तथा पूरे शहर में सांस्कृतिक उत्सव जैसा वातावरण बना रहा।

संस्था की संरक्षिका बेला भाटिया ने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता, पारिवारिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं। संस्था के अध्यक्ष एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि संस्था हरियाणवी लोक कला एवं संस्कृति को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्यरत है तथा भविष्य में भी इससे भी बड़े एवं उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

इस अवसर पर संस्था के महासचिव नरेंद्र गर्ग, युवराज सिंह, दिनेश जून, रेणु चौहान, मोना शर्मा, किरण शर्मा, सुरेश शर्मा, उमेद पांचाल, कुलदीप रोहिल्ला, पवन धीमान, नीरज पांचाल, रामलाल भाटिया, कुलदीप शर्मा, पालेराम सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Comments


Leave a Reply