Sunday, August 9, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर को गन्नौर से गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 9, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 09 अगस्त : थाना समालखा पुलिस ने गांव गढ़ी छाजू में हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से बाइक चोरी करने वाले आरोपी को शनिवार देर शाम गन्नौर नई सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दुर्गापुरी दिल्ली निवासी पवन के रूप में हुई है।

समालखा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि उनकी टीम को शनिवार शाम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव गढ़ी छाजू स्थित हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से बाइक चोरी करने वाला आरोपी गन्नौर में नई सब्जी मंडी के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानकर तुरंत मौके पर दबिश देकर युवक को काबू किया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान पवन पुत्र देशराज निवासी दुर्गापुरी दिल्ली के रूप में बताई। पूछताछ में आरोपी ने बीते बुधवार को गांव गढ़ी छाजू में हरे कृष्णा स्कूल के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में गांव जौरासी सर्फ खास निवासी अमित पुत्र शमशेर सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने रविवार को आरोपी को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे भी गहनता से पूछताछ करेगी।

Comments


Leave a Reply