Saturday, August 15, 2026
Newspaper and Magzine


मार्च पास्ट में महिला पुलिस टीम ने मारी बाजी

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 15, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 15 अगस्त। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में 15 अगस्त के पावन अवसर पर पुलिस की टुकडिय़ों द्वारा किए गए मार्च पास्ट में महिला पुलिस पानीपत की टुकड़ी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पुरुष पुलिस पानीपत की टुकड़ी दूसरे स्थान पर रही और एनसीसी गल्र्ज टुकड़ी तीसरे स्थान पर रही। तीनों विजेता टीम के सदस्य को समारोह के मुख्य अतिथि विकास एवं पंचायत, खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्णलाल पंवार ने सम्मानित किया और उन्हें बधाई दी। इस मौके पर उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, जिला परिषद चेयरपर्सन ज्योति शर्मा, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ व एसपी भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply