Sunday, August 16, 2026
Newspaper and Magzine


बारिश के बीच निकली तिरंगा साइकिल राइड, दिया स्वस्थ भारत का संदेश

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at August 16, 2026 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थानी परिवार सेवा समिति और पानीपत साइकिल क्लब की ओर से देशभक्ति एवं स्वस्थ भारत का संदेश देते हुए तिरंगा साइकिल राइड का आयोजन किया गया। राइड की शुरुआत सुबह 6 बजे दीवान हॉस्पिटल, अंसल रोड से हुई। सुबह से हो रही बारिश के बावजूद बच्चों और बड़ों में उत्साह कम नहीं हुआ। प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश के साथ साइकिल राइड में हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान तिरंगा फहराया गया तथा सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। प्रतिभागियों ने “तिरंगे के संग, स्वस्थ भारत का प्रण” का संकल्प लिया। राइड में शामिल प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

दीवान हॉस्पिटल के डॉ. नीरज दीवान ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्य अतिथि के रूप में चुघ डेवलपर्स से सतीश चुघ, जन सारथी फाउंडेशन से मनोज अस्थाना और अंसल सेवा समिति से कुलदीप अरोड़ा मौजूद रहे।

राजस्थानी परिवार सेवा समिति के प्रधान नरेश आचार्य ने कहा कि साइकिल राइड के माध्यम से फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। पानीपत साइकिल क्लब के प्रधान बृजमोहन शर्मा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। इस अवसर पर पी.डी. चौधरी, बलदेव खुराना, अमृत वर्मा, हरीश भाटिया, शिंभू अग्रवाल, मुकेश शर्मा सहित पवन अरोड़ा, गगनदीप, अरविंद माखीजा, एडवोकेट मनोज डुमरा, चंद्र खट्टर और नरेश रावल मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply