Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पर्यावरण दिवस पर स्माइल फाउंडेशन ने जागरूक करने के लिए करवाया पेंटिंग कॉम्पिटिशन।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at June 6, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने एम्पोरियम हैप्पी होम्स में वर्ल्ड पर्यावरण दिवस पर ड्राइंग कॉम्पिटिशन रखा गया।जिसमे तीन कैटेगिरी रखी गई।5 साल से 11साल तक,11 से 16 साल तक ओर 16 प्लस के ग्रुप रखे गए।सभी बच्चों को पौधे व सर्टिफिकेट दिए गए।इस अवसर पर सुरेंदर राठी ओर इंदु ने जज की भूमिका निभाई।सुरेंदर राठी ने कहा कि इंसान के जीने के लिए जिस हवा, पानी, खाद्य की जरूरत होती है, वह पर्यावरण की ही देन है. इसके बिना धरती पर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है. इसलिए अपने पर्यावरण की रक्षा करना जरूरी है।इंदु ने कहा की 5 जुन को पर्यावरण दिवस मनाया जाता है. पर्यावरण दिवस के जरिए लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराने की कोशिश की जाती है. इंसान के जीने के लिए सभी जरूरी चीजें हमें पर्यावरण से ही मिलती हैं. इसलिए जरूरी होता है कि हम पर्यावरण की रक्षा करें और धरती पर संतुलन बनाए रखें. आज के इस औद्योगिक सभ्यता वाले युग में पर्यावरण बुरी तरह से दूषित हो रहा है. पर्यावरण में प्रदूषण के बढ़ते लेवल की वजह से कभी बारिश तो कभी सूखे की स्थिति रहती है. ऐसे में जरूरी है कि लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक कराया जाए।

स्माइल फाउंडेशन की प्रधान सुनीता सिवाच ने कहा कि हमारे आसपास का वातावरण पेड़-पौधे, नदी, जंगल, जमीन और पहाड़ आदि से घिरा है। इसी को तो प्रकृति कहते हैं। इसी प्रकृति से हम बहुत कुछ लेते हैं, लेकिन बदले में हम प्रकृति को क्या देते हैं? दशकों से हम प्रकृति को सिर्फ प्रदूषित कर रहे हैं।जंगलों को काटना, नदियों को गंदा करना, वातावरण को प्रदूषित करना आदि के कारण हम प्रकृति का अस्तित्व खत्म करने के साथ ही अपने जीवन और आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक वातावरण बना रहे हैं। ऐसे में छोटे छोटे प्रयास करके हम पर्यावरण संरक्षण कर सकते हैं।इस अवसर पर प्रीतम सिंह,अंजू चौहान,विपुल धीमान,प्रदीप वर्मा,राहुल,नरेंद्र शर्मा,भूपेंद्र ,विकास,सौरभ,हन्नी,आदि का सहयोग रहा।

Comments