Tuesday, August 18, 2026
Newspaper and Magzine


आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2026-27.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 18, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 18 अगस्त। हरियाणा सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए डॉ. अंबेडकर मेधावी छात्रवृत्ति संशोधित योजना 2026-27 लागू की गई है। पात्र विद्यार्थी 17 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक सरल हरियाणा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीसी डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ ने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए विद्यार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए और परिवार की वार्षिक आय 4 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। विद्यार्थी का पिछली कक्षा उत्तीर्ण कर अगली कक्षा में नियमित प्रवेश लेना जरूरी है।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत विभिन्न वर्गों और शैक्षणिक स्तर के अनुसार 8,000 से 12,000 रुपये तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। पात्रता के लिए ग्रामीण और शहरी विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग न्यूनतम अंक निर्धारित किए गए हैं। अधिक जानकारी विभाग की वेबसाइट डब्लूडब्लूूडब्लूडॉटसेवाडॉटहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर देखी जा सकती है।

Comments


Leave a Reply