Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आपकी पूँजी, आपका अधिकार अभियान पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at November 13, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 13 नवंबर। एलडीएम राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब नेशनल बैंक द्वारा आपकी पूँजी, आपका अधिकार अभियान पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वित्त मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रायोजित आपकी पूंजी आपकी सुरक्षा जनआंदोलन के तहत वित्तीय क्षेत्र में अनक्लेम्ड एसेट्स के त्वरित निपटान को सुगम बनाने के लिए जिला स्तरीय शिक्षा एवं जागरूकता शिविर का आयोजन 14 नवंबर को जिला अग्रणी कार्यलय पानीपत द्वारा एसडी पीजी कॉलेज पानीपत में प्रात: 11.00 बजे से प्रारंभ होगा इसका शुभारंभ जिला उपायुक्त द्वारा किया जायेगा।

एलडीएम ने बताया कि बैंक ने आपकी पूँजी, आपका अधिकार नामक एक व्यापक अभियान शुरू किया है, जिसका प्राथमिक उद्देश्य ग्राहकों को उनके लावारिस जमा (अनक्लेमड डिपोजिट) का दावा करने में सहायता करना है। इस अभियान के बारे में जागरूकता बढ़ाने और सफल ग्राहकों को सम्मानित करने के लिए, बैंक एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

उन्होंने बताया कि शिविर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति हरियाणा के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अग्रणी जिला कार्यालय पानीपत  के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक, सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक, सेंटरल बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, यूको बैंक, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और अन्य वाणिज्यिक बैंक एवं एलआईसी भाग लेंगे।

एलडीएम राजकुमार ने बताया कि इस शिविर में जनसामन्य को अनक्लेम्ड बैंक जमा, बीमा दावा, डिविडेंड, म्यूचुअल फंड अदि से संबंधित जानकारी दी जाएगी। साथ ही बैंकिंग सुविधाओं, वित्तीय साक्षरता, डिजीटल पेमेंट, सुरक्षा उपायों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर भी विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। शिविर में पंजाब नेशनल बैंक  ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान सिवाह, पानीपत व विभिन्न बैंकों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां नागरिकों को अपने प्रश्नों के समाधान दावा प्रपत्र भरने, केवाईसी अपडेट कराने तथा डिविटल हेल्प डेस्क के माध्यम से आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

Comments