Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


अबकी बार दस हजार का लक्ष्य. प्रवेश उत्सव को लेकर शिक्षा विभाग सक्रिय.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 12, 2026 Tags: , , , , ,

– बापौली ब्लॉक को मिला 2000 नए विद्यार्थियों के नामांकन का टारगेट

BOL PANIPAT /बापौली, 12 मार्च। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के प्रवेश उत्सव को सफल बनाने और सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से बापौली ब्लॉक के सभी सरकारी विद्यालयों के मुखियाओं की एक महत्वपूर्ण बैठक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (जीएसएसएस) बापौली में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पानीपत जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने की। इस अवसर पर बापौली खंड शिक्षा अधिकारी  सत्येंद्र कुमार ने जिला शिक्षा अधिकारी का स्वागत किया। बैठक में जिला समन्वयक संदीप रत्तेवाल भी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने अबकी बार दस हजार का लक्ष्य देते हुए बताया कि इस सत्र में पूरे पानीपत जिले के सरकारी विद्यालयों में 10 हजार नए विद्यार्थियों को जोडऩे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वहीं बापौली ब्लॉक के लिए 2000 पार का नारा देते हुए 2000 नए विद्यार्थियों के नामांकन का लक्ष्य तय किया गया है।

उन्होंने विद्यालय प्रमुखों को निर्देश दिए कि प्रवेश उत्सव के दौरान प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए तथा विद्यालय अपनी शैक्षणिक, खेल और सह-पाठ्यक्रम उपलब्धियों को समाज के सामने प्रस्तुत करें, ताकि अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की गुणवत्ता और सुविधाओं की सही जानकारी मिल सके। साथ ही शिक्षक घर-घर जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और बच्चों को सरकारी विद्यालयों में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित करेंगे। बैठक में आगामी 15 मार्च को आयोजित होने वाली ‘उल्लास’ परीक्षा तथा विद्यार्थियों की गणितीय प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए आयोजित मैथ ओलंपियाड के बारे में भी जानकारी दी गई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने शिक्षा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर घर शिक्षा, घर-घर शिक्षा तथा शिक्षित पानीपत, विकसित पानीपत के प्रेरक नारे भी दिए। उन्होंने कहा कि इन नारों को साकार करने के लिए सभी विद्यालयों को मिलकर कार्य करना होगा, ताकि अधिक से अधिक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ा जा सके।

Comments