कांग्रेस पार्टी के 2 जिला अध्यक्षों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में पुलिस कमिश्नर, गुरुग्राम को ज्ञापन सौंपा।
BOL PANIPAT : गुरुग्राम में कांग्रेस पार्टी के 2 जिला अध्यक्षों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर के विरोध में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अगुवाई में एक विशाल प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस कमिश्नर, गुरुग्राम को ज्ञापन सौंपा।
इस प्रतिनिधिमंडल में हरियाणा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्ष, ब्लॉक प्रधान और सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी नेताओं ने एकजुट होकर इस दमनकारी कार्रवाई की कड़े शब्दों में निंदा की। नेताओं ने कहा कि सरकार पुलिस प्रशासन का दुरुपयोग कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आवाज को दबाना चाहती है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी सहन नहीं करेगी।
ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि दोनों जिला अध्यक्षों पर दर्ज की गई एफआईआर को तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही यह भी चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही एफआईआर वापस नहीं ली गई तो पूरी हरियाणा कांग्रेस सड़कों पर उतर कर प्रदेशव्यापी आंदोलन करने के लिए मजबूर होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
ज्ञापन सौंपने के बाद सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज करवाया और लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाए।
पानीपत शहरी से इस विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से पानीपत शहरी जिलाध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह , शहरी ब्लॉक प्रधान अजय खुराना , वरिष्ठ नेता सुरेश बावेजा , मिंटू सचदेवा , राम लाल हैप्पी सहित पानीपत के दर्जनों कर्मठ कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।

Comments