Wednesday, September 2, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.(एल) पब्लिक स्कूल में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 27, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी. (एल) पब्लिक स्कूल के प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से राखी दीदी और कीर्ति दीदी मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। स्कूल प्रबंधक युधिष्ठिर मिगलानी , सचिव राजेश नागपाल , प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा , उपप्रधानाचार्या मीना तनेजा  ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।

दीदी राखी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसके परिवार और समाज को भी प्रभावित करता है। उन्होंने मोबाइल नशे के बारे में बच्चों को अवगत कराया।

दीदी कीर्ति ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा समाज में नशा मुक्ति का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया । उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।

विद्यालय की प्रधानाचार्या अमिता चोपड़ा   ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस सत्र से विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी एवं प्रेरणा प्राप्त हुई है।

मंच संचालन रिया गर्ग ने किया।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गान से हुआ।  

Comments


Leave a Reply